दुर्गापुर में युवा कांग्रेस और कांग्रेस सेवा दल की तरफ से दिवंगत प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर किया गया उन्हें याद:
1 min read
दुर्गापुर :पूरे देश के साथ-साथ आज दुर्गापुर में भी देश के पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत राजीव गांधी की 33वीं पुण्यतिथि मनाई गई युवा कांग्रेस और कांग्रेस सेवा दल की तरफ से दुर्गापुर के ए जोन इलाके के अशोक एवेन्यू के संडे क्लब के निकट राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया इस मौके पर यहां पश्चिम बर्दवान जिला युवा कांग्रेस और जिला कांग्रेस सेवादल के सदस्य उपस्थित थे इनके अलावा यहां जिले के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और प्रदेश कांग्रेस नेता तरुण राय जिला कांग्रेस सेवा दल के चेयरमैन अमल हालदार सुरजीत भट्टाचार्य और तुषार घोष आदि उपस्थित थे सभी ने राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया आपको बता दें कि 1991 के आज ही के दिन यानी 21 मई को लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान तमिलनाडु के श्री पेरमबुदुर इलाके में श्रीलंका के आतंकवादी संगठन लिट्टे के एक आत्मघाती हमले में राजीव गांधी की मौत हुई थी इस मौके पर कांग्रेस नेताओं ने राजीव गांधी को याद करते हुए कहा कि राजीव गांधी एक ऐसे नेता थे जो हमेशा नए भारत का सपना देखा करते थे और उन्होंने विज्ञान और प्रौद्योगिकी के ऊपर निर्भर करते हुए एक नए और शक्तिशाली भारत के निर्माण की ओर प्रयास किया था उन्होंने बताया कि राजीव गांधी की सोच आज भी उतनी ही प्रासंगिक है जितनी पहले थी












