चैंबर ऑफ कॉमर्स के सही कमेटी के चुनाव के लिए सभी सदस्यों की भागीदारी महत्वपूर्ण -फ़िरोज़ खान एफके:
1 min read
आसनसोल :अंतर्राष्ट्रीय व्यवसायी और आसनसोल चैंबर ऑफ कॉमर्स के आजीवन सदस्य फिरोज खान एफके ने बताया कि आसनसोल चैंबर ऑफ कॉमर्स का चुनाव की तारीख और पुरी सुची जारी कर दी गई है । 10 जून को चुनाव है, जिसे लेकर चैंबर के सदस्यों में सरगर्मी तेज हो गई है और चुनाव में हिस्सा लेने वाले सभी उम्मीदवार तैयारीयों में जुट गए हैं।फिरोज खान एफके जो बहुत सालो से आसनसोल चैंबर ऑफ कॉमर्स के आजीवन सदस्य बने हुए हैं और चैंबर में हमेशा सक्रिय रहे हैं उन्होंने चैंबर के सभी सदस्यों से अपील की है कि चैंबर ऑफ कॉमर्स की सही कमेटी के चुनाव के लिए सभी सदस्य आगे आएं। आपसी गुटबाजी आपसी संबंध और अपने स्वार्थ को भुला कर सिर्फ और सिर्फ एक अच्छी कमिटि बनाने पर जोर दें ।
आसनसोल चैंबर ऑफ कॉमर्स शहर का बेहद प्राचीन संस्थान है। इसलिए इसकी प्रतिष्ठा को मद्देनजर रखते हुए शांतिपूर्ण तरीके से सोच समझ कर एक अच्छी कमिटि बनाएं। आसनसोल चैंबर ऑफ कॉमर्स एक व्यापारिक संगठन है इसलिए इस को राजनीति, गुटबाजी और आपस की टेंशन को दूर रख कर सिर्फ और सिर्फ बिजनेस और बिजनेसमैन के हित में सोचना चाहिए.












