shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

आल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन ने की प्रेस मीट दानिश अजीज की गिरफ्तारी को बताया टीएमसी का षड़यंत्र:

1 min read

आसनसोल :आल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन द्वारा आज बीएनआर इलाके में स्थित काफ़ी हाउस में एक प्रेस मीट की गई यहां पर पार्टी की तरफ से जिले के अध्यक्ष दानिश अजीज उपाध्यक्ष एजाज अहमद सहित पार्टी के अन्य नेता उपस्थित थे एजाज अहमद ने कहा कि कल एक चुनाव प्रचार के दौरान राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि उनके नेतृत्व में पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी परियोजनाएं शुरू की गई है इन परियोजनाओं की संख्या इतनी ज्यादा है कि कुरान बाइबल गीता गुरु ग्रंथ साहब जैसे धार्मिक किताबें खत्म हो जाएंगे लेकिन उनकी स्कीम उनकी परियोजनाएं खत्म नहीं होगी एजाज अहमद ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की इस टिप्पणी पर कड़ा एतराज जताया उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी मुख्यमंत्री के इस वक्तव्य के कड़ी निंदा करती है उनका कहना है कि भारत एक ऐसा देश है जहां पर विभिन्न धर्मो के लोग मिलजुल कर भाईचारे के साथ रहते हैं यहां के लोगों की आस्था बेहद मजबूत है लेकिन जिस तरह से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपनी परियोजनाओं के महत्व को समझने के लिए इन धर्म ग्रंथो का अपमान किया है वह ना काबिले बर्दाश्त है उन्होंने कहा कि यह धर्म ग्रंथ हमेशा रहेंगे उनकी पार्टी का खात्मा हो जाएगा उनके शासनकाल का खात्मा हो जाएगा लेकिन कुरान का खात्मा कभी नहीं हो सकता उन्होंने कहा कि जब 2002 में गुजरात में दंगे हुए थे तब ज्योति बसु बंगाल के मुख्यमंत्री थे उस समय गुजरात में जो पीड़ित लोग थे उन्होंने कहा था कि उन्हें बंगाल जैसे सुरक्षित जगह पर जाना है लेकिन आज बंगाल के उसे भाईचारे को खत्म किया जा रहा है उन्होंने साफ कहा कि अगर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस ममता बनर्जी के इस वक्तव्य के लिए माफी नहीं मांगते तो उनकी पार्टी की तरफ से सड़कों पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा वही दानिश अजीज ने भी ममता बनर्जी के इस बयान की कड़ी निंदा की उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी अपने राजनीतिक फायदे के लिए जिस धार्मिक वर्ग का इस्तेमाल करती है कहीं ना कहीं उसी को हाशिए पर धकेलने की कोशिश भी कर रहीं है उनका कहना है कि ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने हमेशा पीड़ितों वंचितों दलितों के लिए आवाज उठाई है इसके साथ ही वह सांप्रदायिक सौहार्द को बनाए रखने के लिए भी हमेशा तत्पर रहते हैं ऐसे में उनके आदर्शों पर चलते हुए पार्टी की पश्चिम बर्दवान जिला शाखा भी इस तरह के बयान को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी और उनकी मांग है कि ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस इस बयान के लिए माफी मांगे। आपको बता दें कि हाल ही में दानिश अजीज को धनबाद की एक युवती की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया था जब आज के प्रेस मीट के दौरान दानिश अजीज से उस घटना के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने साफ कहा की आसनसोल में लोकसभा चुनाव के मतदान से ठीक 2 दिन पहले उनको गिरफ्तार किया गया यह इस बात को साबित करता है कि यहां पर टीएमसी ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के बढ़ते प्रभाव से कितना डर गई थी उन्होंने बताया कि पार्टी की तरफ से यह तय कर लिया गया था कि यहां से पार्टी चुनाव लड़ेगी कौन चुनाव लड़ेगा यह पार्टी फैसला करती लेकिन चुनाव से ठीक पहले उनको गिरफ्तार कर लिया गया ताकि उनकी पार्टी को यहां से चुनाव लड़ने से रोका जा सके उन्होंने कहा कि उनको देश के संविधान और कानून व्यवस्था पर पूरा भरोसा था इसलिए गिरफ्तारी के समय भी उन्होंने कहा था कि वह इस आरोप से पूरी तरह से बरी होकर आएंगे अभी वह जमानत पर है इसका मतलब यह है कि कोलकाता हाईकोर्ट ने उन पर लगे आरोपों को कहीं ना कहीं कमजोर पाया जिस वजह से उन्हें जमानत दी गई उन्होंने कहा कि उनका पूरा भरोसा है कि वह उन पर लगे सभी इल्जामों से पूरी तरह से बरी हो जाएंगे हालांकि जब उनसे पूछा गया कि क्या वह उन पर इतना घिनौना इल्जाम लगाने वाली उसे युवती पर कोई कानूनी कार्रवाई करेंगे तो उन्होंने बताया कि यह वह अभी नहीं बता सकते पार्टी से मशविरा करने के बाद ही पार्टी के आदेशानुसार वह काम करेंगे। उन्होंने साफ कहा कि आसनसोल में लोकसभा चुनाव को देखते हुए टीएमसी ए आई एम आई एम से इतना डर गई थी कि उन्होंने यह षड्यंत्र रचा उन्होंने कहा कि वह जहां पर रहते हैं वह आसनसोल दक्षिण थाने के अंतर्गत आता है जिस युवती ने उन पर आरोप लगाया था वह धनबाद के रहने वाली है लेकिन उन्हें गिरफ्तार आसनसोल उत्तर थाने की पुलिस ने किया पुलिस की इतनी तत्परता अन्य मामलों में नहीं देखी जाती लेकिन उनके मामले में पुलिस ने बेहद तत्परता के साथ काम किया इसकी कोई तो वजह रही होगी और यह वजह है कि टीएमसी को एआइएमआइएम का डर सताने लगा था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page