shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

सेवाओं को लेकर परेशान लोगों ने किया तिराट पंचायत कार्यालय का घेराव, जिला परिषद सदस्य स्वरूप बनर्जी ने लगाया पंचायत प्रधान पर लापरवाही का आरोप:

1 min read

रानीगंज :रानीगंज विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत तीराट ग्राम पंचायत के लोगों ने आज पंचायत कार्यालय के गेट के सामने व्यापक तौर पर विरोध प्रदर्शन किया इनका नेतृत्व जिला परिषद सदस्य स्वरूप बनर्जी कर रहे थे उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसा ग्राम पंचायत के प्रधान की लापरवाही की वजह से इस क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है लोगों को इनकम सर्टिफिकेट रेजिडेंशियल सर्टिफिकेट के लिए मारा मारा फिरना पड़ता है लेकिन फिर भी उनका काम नहीं होता इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि सही समय पर पंचायत कार्यालय खुलता नहीं है इलाके में साफ सफाई पर भी ध्यान नहीं दिया जाता है इलाके के रहने वाले एक अन्य व्यक्ति रमेश विश्वकर्मा ने बताया वर्तमान पंचायत प्रधान बिल्कुल भी ठीक तरीके से काम नहीं कर रहे हैं लोगों को पंचायत से जो सेवा मिलनी चाहिए वह नहीं मिल रही है उन्होंने आरोप लगाया कि कभी भी पंचायत कार्यालय का गेट समय पर नहीं खुलता कभी 12:00 बजे तो कभी 12:30 बजे गेट खुला ता है उसके बाद पंचायत के कर्मचारी 1:30 बजे तक कार्यालय से वापस चले जाते हैं जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है उन्होंने कहा कि इलाके में साफ सफाई नहीं हो रही है इलाके के लोगों का कोई काम नहीं हो रहा है चाहे इनकम सर्टिफिकेट हो या रेजिडेंशियल सर्टिफिकेट इनको नहीं मिल रहा है जिस वजह से इलाके के लोगों को काफी दिक्कतें हो रही है उन्होंने कहा कि इस बार जो पंचायत में प्रधान आए हैं वह बिल्कुल भी सही तरीके से काम नहीं कर रहे हैं जिसका खामियाजा पंचायत क्षेत्र के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि किसी के मरने के बाद पंचायत से जो डेथ सर्टिफिकेट मिलता है उसको पाने में भी यहां पर भारी विलंब होता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page