नशे के आदि युवक ने की गैस सिलेंडर चुराने की कोशिश जनता के हत्थे चढ़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार:
1 min read
आसनसोल :ओके रोड निवासी मोहम्मद शाहजहां नामक एक युवक पर आरोप है कि उसने आसनसोल दक्षिण विधानसभा अंतर्गत नावड़ी गांव में किसान परिवार का गैस सिलेंडर चुराने की कोशिश कर रहा था। बताया जा रहा है कि ब्राउन शुगर का पैसा जुटाने के लिए वह गैस सिलेंडर चुराने को कोशिश कर रहा था। लेकिन वह स्थानीय लोगों के हत्थे चढ़ गया और उसकी पिटाई कर दी । उसे पकड़कर हीरापुर थाने की पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसे गिरगता कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार
आज यह युवक एक किसान के घर से गैस सिलेंडर चुरा कर वैन मे रखकर भागने की कोशिश कर रहा था। जब उस घर की महिलाओं ने चीखना चिल्लाना शुरू किया तो स्थानीय लोगों का ध्यान इस तरफ गया एक व्यक्ति उस के पीछे भागा और थोड़ी देर पीछा करने के बाद उसे पकड़ लिया और उसने पूछा कि यह महिलाएं उसके पीछे क्यों भाग रही हैं इस पर वह व्यक्ति कुछ बोला नहीं और भागने की कोशिश करने लगा तब उस व्यक्ति ने उसका पीछा किया और उसे पकड़ लिया इतने में आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए और उसे पड़कर एक जगह पर बिठा लिया गया उसके बाद हीरापुर थाने को खबर दी गई पुलिस ने आकर उसे अपनी हिरासत में ले लिया












