मंत्री मलय घटक ने किया अपने मताधिकार का प्रयोग लोगों से की बढ़ चढ़कर मतदान करने की अपील:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल उत्तर के विधायक और राज्य के कानून तथा श्रम मंत्री मलय घटक ने आज सुबह ही अपने मताधिकार का प्रयोग किया अन्य मतदाताओं की तरह उन्होंने भी चेलीडंगाल के प्राथमिक विद्यालय के बुथ नंबर 76मे कतार में खड़े होकर मतदान किया इसके उपरांत पत्रकारों से बात करते हैं उन्होंने कहा कि अभी तक जो खबर है वह शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हो रहा है उन्होंने आशा जताई कि आसनसोल लोकसभा क्षेत्र में कहीं भी कोई अप्रिय घटना नहीं घटेगी और उन्होंने लोगों से अपील की क्यों आगे आए और ज्यादा से ज्यादा मतदान करें जब उनसे पूछा गया कि वह चुनाव आयोग और केंद्रीय सुरक्षा बलों की भूमिका को कैसे देखते हैं तो उन्होंने कहा कि अभी बहुत समय बाकी है अभी उस पर वह कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते












