रानीगंज के नूतन एगारा भाजपा ने टीएमसी पंचायत सदस्य पर लगाया मारपीट का आरोप:
1 min read
रानीगंज :मतदान के पूर्व संध्या पर भी भाजपा और टीएमसी के बीच संघर्ष जारी रहा यह घटना है रानीगंज के नूतन एगारा इलाके की आरोप है कि यहां पर कल रात जब भाजपा कार्यकर्ता पार्टी का झंडा लगा रहे थे तब तृणमूल कांग्रेस के पंचायत सदस्य विवेक मंडल ने उन पर हमला किया इस हमले में भाजपा नेता विप्लव मंडल और अभिक मंडल घायल हो गए भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि विवेक मंडल नशे में धुत थे और उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को झंडा लगाने से रोका इसके बाद दोनों पक्षों में बहस हुई भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि इसके बाद विवेक मंडल ने हमला कर दिया जिसमें भाजपा कार्यकर्ता घायल हो गए घटना की सूचना रानीगंज थाने में दी गई और एक शिकायत दर्ज कराई गई है घटना के बाद भाजपा जिला अध्यक्ष बप्पा चटर्जी रात में ही रानीगंज के नूतन एगारा पहुंच गए












