shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

प्रख्यात समाज सेवी कृष्णा प्रसाद करेंगे सीतारामपुर में सुर्य मंदिर के निर्माण में योगदान

1 min read

आसनसोल के प्रख्यात समाज सेवी कृष्णा प्रसाद आज सीतारामपुर के श्री श्री सुर्य शक्ति सेवा ट्रस्ट पंहुचे और महंत सीतारामदास जी का आशीर्वाद लिया । कृष्णा प्रसाद ने बताया कि वह इस आश्रम में पहली बार आएं हैं और उनको यहां आकर मन को बड़ी शांति मिल रही है । उन्होंने कहा कि यहां सुर्य भगवान का एक मंदिर बन रहा है लेकिन फिलहाल ढलाई का काम बंद करना पड़ा है । सेवा ट्रस्ट की तरफ से उनको इस कार्य को पुरा करने की बात कही गयी जिसे उन्होंने महंत जी का आदेश समझकर शिरोधार्य किया । कृष्णा प्रसाद ने कहा कि उनकी इच्छा है कि यहां एक भव्य सुर्य धाम बने जहां आकर पुरे शिल्पांचल के लोगों को आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति हो । वहीं महंत सीतारामदास जी ने कृष्णा प्रसाद को समय निकालकर यहां आने के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि इससे पहले कई लोग यहां आए और बड़े बड़े आश्वासन देकर चले गए लेकिन सार्थक कार्य नहीं हुआ । लेकिन कृष्णा प्रसाद के साथ ऐसा नहीं है । उनको विश्वास है कि कृष्णा प्रसाद ने जो कहा हे उसे वह पुरा करेंगे क्योंकि वह एक समाज सेवी हैं । जो समाज सेवी होते हैं वह भगवान के करीब होते हैं । जनसेवा ही असली भगवत सेवा है । महंत जी ने कहा कि अयोध्या की तरह यहां भी कृष्णा प्रसाद जैसे महानुभावों के योगदान से भव्य सुर्य मंदिर का निर्माण संभव होगा । महंत जी का कहना था कि चुंकि सुर्य भगवान और छठ माता की कृपादृष्टि इनपर है इसलिए वह इसी तरह से जनसेवामुलक कार्य करते रहेंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page