shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Recent Posts

April 18, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

कांग्रेस की तरफ से किया गया संवाददाता सम्मेलन टीएमसी पर लगाया उनके बैनर पोस्टर हटाने का आरोप:

1 min read

आसनसोल :कांग्रेस की तरफ से आज गिरजा मोड इलाके में स्थित उनके पार्टी कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया यहां पर कांग्रेस नेता शाह आलम प्रसनजीत पुईतुंडी पत्रकारों से रूबरू हुए शाह आलम ने कहा कि जब से आसनसोल में यह तय हुआ है कि यहां पर इंडिया गठबंधन की मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की प्रत्याशी जहांनारा खान कांग्रेस के समर्थन से प्रतिद्वंद्विता करेंगी तब से कांग्रेस की तरफ से लगातार चुनाव प्रचार किया जा रहा है कांग्रेस की तरफ से पिछले लोकसभा उपचुनाव की ही तरह इंडिया गठबंधन के समर्थन में होर्डिंग और पोस्टर लगाने की परियोजना बनाई गई थी लेकिन देखा गया कि पिछले लोकसभा उपचुनाव में जिन जगहों पर कांग्रेस की तरफ से होर्डिग या पोस्टर लगाए गए थे उनको टीएमसी द्वारा कब्जा कर लिया गया है इसके बाद भी विवाद आगे ना बढ़े इसके लिए आसनसोल में चार जगह पर और रानीगंज में तीन जगह पर ही पोस्टर और बैनर लगाए गए लेकिन शताब्दी पार्क के पास कांग्रेस द्वारा लगाया गया बैनर उतार दिया गया शाह आलम ने इसके समर्थन में फोटो भी दिखाया उन्होंने कहा कि नियम के अनुसार सरकारी संस्थान के दीवार या सरकारी बिजली विभाग के खंभे पर किसी भी राजनीतिक दल द्वारा प्रचार के लिए बैनर पोस्टर या झंडा नहीं लगाया जा सकता उन्होंने कुछ तस्वीरें दिखाई जिनमें उन्होंने यह दिखाने की कोशिश की की सरकारी बिजली विभाग के खंभे पर टीएमसी द्वारा उनका झंडा लगाया गया है उन्होंने आरोप लगाया कि हटन रोड चमन तलाव बुधा आदि इलाकों में सरकारी बिजली विभाग के खंभे पर तृणमूल कांग्रेस का झंडा लगाया गया है उन्होंने कहा कि कांग्रेस की तरफ से इसकी शिकायत की जाएगी वहीं प्रसनजीत पुईतुंडी ने भी आरोप लगाया कि इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी के समर्थन में जो बैनर पोस्टर लगाए जा रहे हैं उनको हटा दिया जा रहा है जबकि टीएमसी और भाजपा कहीं पर भी नियमों की अनदेखी करके प्रचार कर रहे हैं और स्थानीय जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी कोई कार्यवाही नहीं कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page