लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए आज भारतीय जनता पार्टी की तरफ से रविंद्र भवन के सामने किया गया नुक्कड़ नाटक का आयोजन:
1 min read
आसनसोल :आगामी 13 मई को आसनसोल लोकसभा केंद्र के लिए मतदान होगा उससे पहले सभी राजनीतिक दलों की तरफ से नए-नए तरीकों से मतदाताओं तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है एक तरफ जहां पारंपरिक माइक या दीवार लेखन या गाड़ियों के काफिले के साथ प्रचार किया जा रहा है वही हिंदुस्तान की परंपरा नुक्कड़ नाटक का भी इस्तेमाल किया जा रहा है आज भारतीय जनता पार्टी की तरफ से आसनसोल के रविंद्र भवन के सामने नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया इस बारे में जानकारी देते हुए भारतीय जनता पार्टी के पश्चिम बर्धमान जिले के संपादक अभिजीत राय ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल धीरे-धीरे पश्चिम बांग्लादेश बनता जा रहा है इन्हीं घटनाओं को लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से आज भारतीय जनता पार्टी के कल्चरल सेल की तरफ से नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया और पश्चिम बंगाल की जो वास्तविक स्थिति है उसको इस नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों तक पहुंचाने की कोशिश की गई












