भाजपा द्वारा आसनसोल नगर निगम के 10 नंबर वार्ड में टीएमसी पर लगाया गया भाजपा प्रत्याशी के पोस्टर फाड़ने का आरोप:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के 10 नंबर वार्ड इलाके में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आरोप लगाया जा रहा है कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह अहलूवालिया के पोस्टर फाड़े गए हैं इस बारे में दस नंबर वार्ड के भाजपा कार्यकर्ता ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि कल रात एक मोटरसाइकिल पर कुछ लोग आए जिसमें एक महिला भी थी उन्होंने इस पोस्टर के सामने अपनी बाइक रोकी और चप्पल से पोस्टर को फाड़ दिया उन्होंने कहा कि वह यह तो नहीं बता सकते कि वह कौन थे लेकिन आशंका यही है कि वह विरोधी पक्ष के कार्यकर्ता थे उन्होंने कहा कि घटना के बारे में उच्च नेतृत्व को जानकारी दी गई है और प्रशासन से भी इसके शिकायत दर्ज कराई जाएगी उन्होंने साफ कहा कि इस तरह से भाजपा को नहीं रोका जा सकता।












