मारवाड़ी युवा मंच आसनसोल सिटी शाखा की तरफ से आसनसोल रेलवे स्टेशन परिसर में लगाया गया मेगा वाटर कैंप:
1 min read

आसनसोल :मारवाड़ी युवा मंच आसनसोल सिटी सिटी शाखा की तरफ से आज आसनसोल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 2 3 तथा 4 में मेगा वाटर कैंप लगाया गया यहां पर मारवाड़ी युवा मंच आसनसोल सिटी शाखा के सदस्यों द्वारा इन तीन प्लेटफार्म पर आने वाले यात्रियों और अन्य लोगों को तथा प्लेटफार्म पर कार्य कर रहे कर्मचारियों को ठंडा पानी और ग्लूकोन डी मिश्रित पानी पिलाया गया ।

इस बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए पश्चिम बंगाल सिक्किम प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के राजनीतिक चेतना फोरम के वाइस चेयरमैन आनंद पारेख ने बताया के उनके संगठन की तरफ से पिछले कुछ दिनों से लगातार आसनसोल रेलवे स्टेशन के विभिन्न प्लेटफार्म पर वाटर कैंप लगाया जा रहा है आज इस अभियान का आठवां दिन है आज एक मेगा वाटर कैंप लगाया गया है तथा यहां पर ग्लूकोन-डी मिश्रित पानी भी लोगों को दिया जा रहा है उन्होंने कहा कि मारवाड़ी युवा मंच आसनसोल सिटी सिटी शाखा की कोशिश है कि आसनसोल रेलवे स्टेशन पर आने वाले और ट्रेन से उतरने वाले किसी भी यात्री या अन्य किसी भी व्यक्ति को इस प्रचंड गर्मी में पानी की समस्या ना हो इसे देखते हुए उनकी तरफ से लगातार यह कार्यक्रम किया जा रहा है उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न करने में आसनसोल रेलवे डिवीजन के सीनियर डीसीएम आसनसोल रेलवे स्टेशन के स्टेशन प्रबंधक सहित सभी रेलवे पदाधिकारीयों का भरपूर सहयोग उन्हें मिला है इसके लिए वह उनके आभारी हैं उन्होंने बताया कि आज तकरीबन 10000 ग्लास ठंडे पानी के वितरण का लक्ष्य रखा गया है वही इस बारे में आसनसोल के प्रसिद्ध उद्योगपति और समाज सेवी पवन गुटगुटिया ने कहा की मारवाड़ी युवा मंच आसनसोल सिटी शाखा द्वारा जो यह कार्यक्रम किया जा रहा है वह बेहद सराहनीय है इसके लिए उनकी जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम है उन्होंने कहा कि इस प्रचंड गर्मी में जो लोग आसनसोल रेलवे स्टेशन परिसर में आ रहे हैं उनको इस ठंडे पानी के शिविर से काफी लाभ मिलेगा उन्होंने इसके लिए मारवाड़ी युवा मंच आसनसोल सिटी शाखा सदस्यों को बधाई दी उन्होंने रेलवे अधिकारियों को भी धन्यवाद दिया जिन्होंने उनको लोगों की सेवा करने का अवसर प्रदान किया इस मौके पर यहां मारवाड़ी युवा मंच आसनसोल सिटी शाखा की तरफ से संगठन के अध्यक्ष अंकित अग्रवाल सचिव संदीप दारूका अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के जोन 1 के राष्ट्रीय सहायक मंत्री सुदीप अग्रवाल कोषाध्यक्ष तथा संगठन के अमृत धारा संयोजक अभिषेक केडिया विनोद केडिया चंदन अग्रवाल कुणाल भुत विनय मिहारिया विशिष्ट समाजसेवी अरुण अग्रवाल सहित संगठन के तमाम सदस्य उपस्थित थे












