भाजपा ने लगाया टीएमसी कार्यकर्ताओं पर विकसित भारत वाहन में तोड़फोड़ चालक के साथ मारपीट करने का आरोप:
1 min read
बाराबनी :बाराबनी विधानसभा क्षेत्र के कापिष्ठा इलाके के तोताराम मोड़ पर तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया है कि उन्होंने भाजपा के विकसित भारत गाड़ी में तोड़फोड़ की है इस बारे में भारतीय युवा मोर्चा के एक नेता ने कहा कि आज सुबह जब भारतीय युवा मोर्चा के कार्यकर्ता एलईडी लाइट लगे विकसित भारत गाड़ी को लेकर प्रचार के लिए निकल रहे थे तब टीएमसी के कुछ कार्यकर्ताओं ने उनको ऐसा करने से रोका और कहा कि यहां पर यह सब नहीं करने दिया जाएगा उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी कार्यकर्ताओं ने उनको धमकी दी कि अगर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रचार करने की कोशिश की तो गाड़ी में तोड़फोड़ की जाएगी इसके बाद शाम को जब भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता एलइडी लाइट लगे विकसित भारत गाड़ी को लेकर प्रचार के लिए निकल रहे थे तब और तोताराम मोड पर चार से पांच टीएमसी कार्यकर्ता आए और उन्होंने न सिर्फ विकसित भारत के गाड़ी में तोड़फोड़ की बल्कि गाड़ी के चालक को भी बड़ी तरह से पीटा इसे लेकर भाजपा की तरफ से बाराबनी थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है












