अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर आईएसपी कर्मचारियों द्वारा किया गया रक्तदान शिविर का आयोजन:
1 min read
बर्नपुर :अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के मौके पर आज बर्नपुर के सेल आईएसपी कर्मचारियों द्वारा एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया इस बारे में जानकारी देते हुए इस शिविर के आयोजकों में से एक आईएसपी कर्मचारी विप्लव माजि ने बताया कि आज अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के मौके पर यहां पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है जहां पर बर्नपुर ब्लड बैंक से कर्मचारी आए हैं वह लोगों से रक्त संग्रह कर रहे हैं उन्होंने कहा कि लोगों में रक्तदान को लेकर इतना ज्यादा उत्साह है कि आज कुछ रक्तदाताओं को मना करना पड़ा क्योंकि उन्होंने जो लक्ष्य रखा था वह लक्ष्य पूरा हो गया है। उन्होंने कहा कि यह सारा रक्त बुर्नपुर अस्पताल के ब्लड बैंक में जाएगा












