भाजपा के बर्धमान दुर्गापुर से लोकसभा प्रत्याशी दिलीप घोष के समर्थन में अर्जुन राम मेघवाल का रोड शो:
1 min read

दुर्गापुर :इस बार बर्धमान दुर्गापुर लोकसभा केंद्र से भाजपा की तरफ से दिलीप घोष को प्रत्याशी को बनाया गया है। दिलीप घोष द्वारा जोर शोर से चुनाव प्रचार किया जा रहा है। आज दिलीप घोष के समर्थन में निवर्तमान केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल प्रत्याशी दिलीप घोष तथा भाजपा विधायक लक्ष्मण घोरुई ने रोड शो किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। बेनाचिती से भिरिंगी तक रोड शो किया गया। इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा दिलीप घोष के समर्थन में नारे लगाए गए। आपको बता दें कि इस बार बर्धमान दुर्गापुर से बीजेपी की तरफ से दिलीप घोष तो वहीं टीएमसी की तरफ से पूर्व भारतीय क्रिकेटर कीर्ति आजाद को प्रत्याशी बनाया गया है। दोनो नेताओं और पार्टियों की तरफ से लोगों का समर्थन पाने के लिए लगातार प्रचार किया जा रहा है अब देखना यह है कि जनता किसे चुनती है












