आसनसोल में हुई स्वयंसिद्धा मेले की शुरुआत
1 min read
आसनसोल टाइम्स : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने महिला सशक्तिकरण पर विशेष जोर देते हुए स्वयंभर गोष्ठियों या सेल्फ हेल्प ग्रुप का गठन किया था । आज आसनसोल के रवीन्द्र भवन में अगले पांच दिनों तक चलने वाले स्वयंसिद्धा मेले की शुरुआत की गई । आसनसोल नगर निगम दुर्गापुर नगर निगम और राज्य सरकार के युडीएमए विभाग द्वारा इस मेले का आयोजन किया गया है । कार्यक्रम के उद्घाटन के दौरान आसनसोल नगर निगम के कमिश्नर नितिन सिंघानिया नगर निगम के वाइस चेयरमैन ड अमिताभ बासु जमुड़िया के विधायक हरेराम सिंह नगर निगम के प्रशासनिक बोर्ड के सदस्य मीर हाशिम दिव्येदु भगत चंद्रशेखर कुंडु सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद थे । इस मौके पर नितिन सिंघानिया ने कहा कि इस मेले का मकसद स्वयंभर गोष्ठियों की सदस्यायों को स्वनिर्भर बनाना है । उन्होंने बताया कि आसनसोल और दुर्गापुर इन दो वार्डों में जो स्वयंभर गोष्ठियां हैं उनके द्वारा बनाए गईं सामग्रियों की बिक्री के लिए एक बाजार मुहैय्या कराने के लिए इस मेले का आयोजन किया गया है । साथ ही उन्होंने कहा कि आसनसोल नगर निगम द्वारा नई पीढ़ी की स्वयंभर गोष्ठियों की सदस्यायों को विभिन्न विषयों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है ।














