2 मई को प्रकाशित होंगे माध्यमिक के नतीजे:
1 min read
पूरे देश में इन दिनों लोकसभा चुनाव चल रहे हैं इस चुनाव में देश के बड़े-बड़े नेता अपना रिपोर्ट कार्ड लेकर जनता के पास जा रहे हैं। इसके नतीजे 4 जून को आएंगे और तब पता चलेगा कि इस देश के जिन नेताओं ने लोकसभा चुनाव की परीक्षा दी है उसमें से कौन पास हुआ पर कौन फेल लेकिन उससे पहले बंगाल में माध्यमिक परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के लिए एक बहुत बड़ा ऐलान हुआ है 2 मई को माध्यमिक के नतीजे प्रकाशित किए जाएंगे कहा जा सकता है कि चार जून में लोकसभा चुनाव के नतीजे से पहले पश्चिम बंगाल के विद्यार्थियों के लिए यह दिन सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होने वाला है। आपको बता दें कि इस साल माध्यमिक की परीक्षा 2 फरवरी को शुरू हुई थी जिसमें 10 लाख के आसपास विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। अब इन परीक्षार्थियों के लिए 2 मई का दिन बेहद खास होने वाला है क्योंकि उस दिन माध्यमिक परीक्षा के नतीजे प्रकाशित किए जाएंगे वेस्ट बेंगल बोर्ड आफ सेकेंडरी एजुकेशन के सूत्रों के हवाले से खबर है की 2 मई को सुबह 9:00 बजे यह नतीजे प्रकाशित किए जाएंगे और 9:45 से वेबसाइट के जरिए रिजल्ट जाने जा सकेंगे इस बार भी बोर्ड की तरफ से मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी जिसमें एक से लेकर 10 पायदान तक विद्यार्थियों के नाम रहेंगे












