कल आसनसोल में ममता बनर्जी की चुनावी सभा की तैयारीयां अंतिम चरण में:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल लोकसभा सीट से टीएमसी प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा के समर्थन में कल आसनसोल के उषा ग्राम बॉयज हाई स्कूल मैदान में मुख्यमंत्री और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी की एक चुनावी सभा है इस सभा को देखते हुए आसनसोल उषा ग्राम बॉयज हाई स्कूल मैदान में तैयारीयों को अंतिम रूप दिया जा रहा है आज इन तैयारीयों का निरीक्षण करने आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी एम एम आई सी मानस दास आसनसोल साउथ थाना प्रभारी कौशिक कुंडू सहित निगम के तमाम अधिकारी और पुलिस के बड़े अधिकारी उपस्थित थे इस बारे में अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि कल राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शत्रुघ्न सिन्हा के समर्थन में एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगी उन्होंने कहा कि आसनसोल लोकसभा केंद्र में उनकी दो जनसभाएं है उसमें से एक आसनसोल के उषा ग्राम बॉयज हाई स्कूल मैदान में होगी उन्होंने कहा कि आज इस सभा की तैयारीयों को अंतिम रूप दिया जा रहा है उन्होंने कहा की उम्मीद है कि ममता बनर्जी की बातें सुनने के लिए 50000 से ज्यादा लोग आएंगे और इसको देखते हुए यहां पर सभी प्रकार की तैयारी की जा रही है उन्होंने कहा कि उनको पूरा भरोसा है कि यहां से एक बार फिर शत्रुघ्न सिन्हा ही विजई होंगे












