shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह अहलूवालिया ने अंडाल के विभिन्न इलाकों में किया चुनाव प्रचार:

1 min read

अंडाल :आसनसोल लोकसभा केंद्र से भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह अहलूवालिया आज अंडाल पहुंचे यहां पर उन्होंने इस क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में जोरदार प्रचार किया इस मौके पर उनके साथ इस क्षेत्र के तमाम भाजपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे उन्होंने अपने प्रचार अभियान के दौरान लोगों से मुलाकात की और खुद को इस क्षेत्र का बेटा और दामाद बताया इस बारे में जब पत्रकारों ने उनसे सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि यह कोई छिपी हुई बात नहीं है कि वह यहीं के बेटे और दामाद हैं जो उनकी उम्र के व्यक्ति हैं वह सब कुछ जानते हैं और जो नई पीढ़ी है उनको बताने के लिए वह यह बात छेड़ रहे हैं सुरेंद्र सिंह अहलूवालिया ने कहा कि वह अक्सर यहां आते रहे हैं और उनकी उम्र के लोग उनको अच्छे से पहचानते हैं इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह नई पीढ़ी को भी यह दिखाना चाहते हैं कि भले उनकी उम्र उनके दादा नाना जैसी हो गई हो लेकिन अभी भी वह बिल्कुल तंदुरुस्त हैं अपने पैरों पर खुद चल सकते हैं उन्हें दो आदमी पड़कर चलवाने की जरूरत नहीं है वही कोलियरी क्षेत्र के सबसे प्रमुख मुद्दे के तौर पर उन्होंने प्रदूषण को रखा उन्होंने कहा कि ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड को चाहिए कि वह यहां पर प्रदूषण कम करने के लिए ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करें लेकिन उन्होंने देखा कि हरीशपुर जैसे इलाकों में जहां पर अब कोयला उत्खनन नहीं होता और वह परित्यक्त हो गया है वहां पर वृक्षारोपण नहीं किया गया है इसके साथ ही उन्होंने भु धसान के मुद्दे पर भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि यह इस क्षेत्र की एक बहुत बड़ी समस्या है क्योंकि अभी चुनाव आचार संहिता लागू है इसलिए वह कोई वादा नहीं कर सकते लेकिन इतना जरूर है कि इस क्षेत्र के लोगों के लिए कुछ करने की आवश्यकता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page