चीनाकुड़ी हत्याकांड में आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की कामयाबी हत्या के आरोपी दो व्यक्ति गिरफ्तार:
1 min read
कुल्टी :हाल ही में कुल्टी विधानसभा क्षेत्र के चीनाकुड़ी इलाके में उमाशंकर चौहान नामक माइक्रो फाइनेंस कंपनी के एक मालिक की उनके कार्यालय में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी दिनदहाड़े हुई इस हत्याकांड ने पूरे इलाके को थर्रा दिया था घटना के बाद आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट हरकत में आ गई थी इस घटना में पुलिस ने उमाशंकर चौहान के एजेंट शिवनाथ रजक और हत्या को अंजाम देने वाले दीप बावरी को गिरफ्तार कर लिया है आपको बता दें कि शिवनाथ उमाशंकर की कंपनी में लोन की वसूली का काम किया करता था लेकिन आरोप है कि जो पैसे वसूले जाते थे उसका एक बहुत बड़ा हिस्सा वह उमाशंकर तक पहुंचने नहीं देता था लेकिन जब उमाशंकर को इस बात का पता चला तो शिवनाथ ने उमाशंकर को हमेशा के लिए इस दुनिया से हटाने की योजना बनाई सूत्रों के अनुसार शिवनाथ ने दीप बावरी को इस काम के लिए सुपारी दी 15 अप्रैल को चीनाकुड़ी इलाके के माइक्रोफाइनेंस कंपनी के मालिक उमाशंकर चौहान की उनके ही कार्यालय में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। आज कुल्टी थाना अंतर्गत नियामतपुर फांड़ी की पुलिस ने दोनों आरोपी शिवनाथ और दीप को अदालत में पेश किया












