shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

एआईएमआईएम नेता दानिश अजीज गिरफ्तार, एक युवती ने लगाया शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप:

1 min read

आसनसोल :लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान ही आसनसोल की सियासत में एक बड़ी हलचल हुई ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के पश्चिम वर्धमान जिला अध्यक्ष दानिश अजीज को आसनसोल उत्तर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को उसे आसनसोल अदालत में पेश किया गया जहां पर उसे 4 दिन के रिमांड पर भेजा गया आपको बता दें कि धनबाद के रहने वाली एक युवती ने दानिश अजीज पर आरोप लगाया है कि दानिश ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाएं लेकिन जब उस युवती ने दानिश से शादी की बात कही तो दानिश ने साफ इनकार कर दिया। उस युवती का आरोप है कि पिछले करीब एक साल से उन दोनों के बीच संबंध है और वह लोग धनबाद और रानीगंज में अक्सर मिला करते थे उन्होंने कहा कि 31 जनवरी को भी वह लोग एक होटल में मिले थे और तब भी उनके बीच शारीरिक संबंध हुआ था युवती का आरोप है कि इसके बाद जब उसने दानिश को शादी के लिए कहा तो उसने साफ इनकार कर दिया इसके बाद उस युवती ने अपने परिवार के लोगों से अपनी बात कही उनके परिजनों ने दानिश के परिजनों से मुलाकात की और उन दोनों की शादी की बात कही लेकिन कहा जा रहा है कि दानिश का परिवार भी इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं हुआ आखिरकार इसके बाद युवती ने कानून का दरवाजा खटखटाया उसने आसनसोल उत्तर थाने में शिकायत दर्ज कराई और उसी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आसनसोल उत्तर थाने के पुलिस ने दानिश अजीज को हिरासत में ले लिया हालांकि दानिश अजीज ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से इनकार किया और कहा कि उसे बदनाम करने के लिए साजिश के तौर पर यह काम किया गया है दानिश के अलावा उनके पिता सहित दो अन्य के खिलाफ भी आरोप लगाए गए हैं पुलिस द्वारा उनकी भी तलाश की जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page