मंगलवार शाम आए तूफान ने शहर में मचाई तबाही:
1 min read

आसनसोल :मंगलवार रात 8 बजे के बाद आए तूफान के कारण शिल्पांचल के कई हिस्सों में व्यापक नुकसान हुआ । इस्माइल के गुरु नानक पल्ली इलाके में एक शादी समारोह में लगाया गया पंडाल उखड़ गया। तूफान की तीव्रता इतनी ज्यादा थी पानी से भरी हुई एक टंकी भी उखड़ गई और उड़ के छत से नीचे आ गिरी । शादी का पंडाल भी पूरी तरह से उखड़ गया। जिस घर में शादी है उस घर के एक सदस्य दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि उनके घर में शादी समारोह है इसलिए उन्होंने घर की छत पर पंडाल लगाया था । तूफान इतना तीव्र था कि पंडाल तो उखड़ा ही पानी से भरी एक टंकी भी उखड़ गई। उन्होंने बताया कि इस घटना में उनको करीब 40 हजार का नुकसान हुआ है












