shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

नवजोत सिंह सिद्धु ने फिर दिया विवादास्पद बयान

1 min read

सुरेन जालान

आसनसोल टाइम्स : पुर्व क्रिकेटर और वर्तमान कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धु अक्सर अपने बयानों और कार्यों के लिए चर्चा में रहते हैं । हमें याद है कैसे उन्होंने पाकिस्तान जाकर हमारे वीर सैनिकों को कायरतापूर्ण तरीके से शहीद करने वाली पाकिस्तान सेना के प्रधान बाजवा को तब गले लगा लिया था जब बाजवा युनिफार्म में थे । इसके अलावा पंजाब के तत्कालीन मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से उनकी तल्खी भी जगजाहिर है । अब एक बार फिर उन्होंने एक ऐसा ही विवादास्पद बयान दिया है । उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को बड़ा भाई कहकर संबोधित किया । इसके बाद से पुरे देश में उनके इस बयान पर खासा विविद छिड़ गया है । अगर हम थोड़ा इतिहास में जाएं तो पाएंगे कि 80 के दशक में देश की तत्कालीन प्रधानमंत्री ने भिंडरावाले का पालन पोषण किया गया। उसी भिंडरेवाल को पकड़ने के लिए और खालिस्तानीयों को पकड़ने के लिए आपरेशन ब्लु स्टार का सहारा लेना पड़ा । इसके फलस्वरूप 1984 मे प्रधानमंत्री को उनके ही अंगरक्षकों द्वारा उनके आवास पर ही गोलियों से भून डाला गया।उस रात के बाद दिल्ली में जो ताडव हुआ वह जगजाहिर है। आज वही सिद्धू को सामने खड़ा कर इमरान खान को अपना बड़ा भाई बताने के बाद भी कांग्रेस की प्रधान देशहित में भी सिद्धू को सावधान ना करके इतिहास को दोहरा रहीं है।यह सिख समाज के लिए बहुत बड़ा विचारणीय प्रश्न है।हमारे किसान भाईओं को देश की विघटनवादी ताकतें दिशाहीन कर रही हैं । भविष्य में यह खेल उनके लिए जो सच में छोटे एवं मझोले किसान भाइयों के बारे में सोचते हैं उनका रंग फीका ना पड़ जाए।सत्ता के लिए राष्ट्र विरोधी ताकतें सिर उठाने की कोशिश कर रही ऐसे में देशहित के लिए इन पर विराम लगाना बहुत आवश्यक हो चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page