अर्थ डे पर एचडीएफसी लाइफ की तरफ से किया गया वृक्षारोपण:
1 min read


आसनसोल :इस साल अप्रैल के महीने में ही जिस तरह की प्रचंड गर्मी से लोगों को रूबरू होना पड़ रहा है इसकी एकमात्र वजह है इंसान द्वारा पर्यावरण के साथ खिलवाड़ और पेड़ों की अवैध कटाई विकास के लिए शहर बनाए जा रहे हैं और उसके लिए पेड़ों की धड़ल्ले से कटाई की जा रही है लेकिन नए पेड़ लगाए नहीं जा रहे हैं जिस वजह से पर्यावरण का संतुलन बिगड़ता जा रहा है और हमें आज की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है विशेषज्ञों का कहना है कि अगर स्थिति ऐसे ही बनी रही तो वह दिन दूर नहीं जब पूरे मानव सहित इस धरती पर रहने वाले सभी प्राणियों के अस्तित्व पर संकट आ जाएगा विशेषज्ञों का कहना है कि इससे बचाव का एकमात्र उपाय है ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण इसी सोच को सामने रखते हुए अर्थ डे के मौके पर एचडीएफसी लाइफ के तरफ से आसनसोल के लोकनाथ मंदिर इलाके में वृक्षारोपण किया गया इस मौके पर एचडीएफसी लाइफ के तमाम अधिकारी उपस्थित थे।












