आसनसोल लोक सभा चुनाव में टीएमसी और भाजपा प्रत्याशियों में छिड़ी जुबानी जंग:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल लोकसभा के लिए 13 मई को मतदान होगा इससे पहले तृणमूल कांग्रेस और भाजपा की तरफ से आज जोर-शोर से चुनाव प्रचार किया गया एक तरफ जहां टीएमसी प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा ने सीधा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर करारा प्रहार किया उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री कम और प्रचार मंत्री ज्यादा नजर आते हैं अपने 8500 हजार करोड रुपए के एरोप्लेन में बैठकर वह छोटे से छोटे चुनाव के लिए भी प्रचार करने निकल पड़ते हैं उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में अभी तक कोई सार्थक काम नहीं हुआ है लेकिन सिर्फ प्रचार के बलबूते वह चल रहे हैं वहीं उन्होंने इलेक्टोरल बॉन्ड को विश्व का सबसे बड़ा घोटाला करार दिया इस संदर्भ में जब हमने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह अहलूवालिया से सवाल किया तो उन्होंने कहा कि जब कोई इंसान दिशा खो बैठता है तो इस तरह की बेतुकी बातें करता है। उन्होंने कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड के मुद्दे को जब पास किया गया था तब वह यानी शत्रुघ्न सिन्हा जी पार्टी में थे तब क्यों पास किया गया था उन्होंने कहा कि आज जो वह प्रचार कर रहे हैं क्या उनकी पार्टी ने इलेक्टरल बॉन्ड से पैसे नहीं लिए हैं इसलिए उनको ऐसा नहीं कहना चाहिए। वही वह प्रधानमंत्री को प्रचार मंत्री कहे जाने के मुद्दे पर सुरेंद्र सिंह अहलूवालिया ने कहा कि वह प्रधानमंत्री हैं उनका सम्मान होना चाहिए इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बारे में भी कहा कि क्या वह प्रचार नहीं करती हैं ममता बनर्जी भी तो मंच से एक कोने है से दूसरे कोने में घूम-घूम कर प्रचार करती हैं












