सीएमपीडीएल बेसरकारी कंपनी के अधिकारियों ने नियामतपुर मे कुल्टी के पूर्व विधायक सह एडीडीए के उपाध्यक्ष उज्ज्वल चटर्जी से मिले
1 min readअमन शाव की ख़ास पिरोर्ट
कुल्टी 30 जून ।बुधवार को सीएमपीडीएल बेसरकारी कंपनी के अधिकारियों ने नियामतपुर मे कुल्टी के पूर्व विधायक सह एडीडीए के उपाध्यक्ष उज्ज्वल चटर्जी से मिले । इस दौरान सीएमपीडीएल अधिकारियों ने सर्वप्रथम श्री चटर्जी को फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया ।इस दौरान सचिव साधन बनर्जी तथा एचएमएस अध्यक्ष अमित कुमार गोस्वामी ने संयुक्त रूप से कहा कि कोलयरी प्रबंधन प्राइवेट सुरक्षा गार्डों को हटाने के लिए साजिश रच रहा है ।उन्होंने बताया कि चित्रा कोलयरी मे हमारे टेंडर के रूप मे प्राइवेट सुरक्षा गार्डों की नियुक्ति होती है पर अभी हमारी कंपनी के गार्डों को कोलयरी प्रबंधन काम से हटा रहा है।इसके अलावे कर्मचारियों को सही तरीके से उनका वेतन का भुकतान भी नही हो पा रहा है ।जिससे वे काफी परेशानी का सामना कर रहे है।उक्त समस्याओं को आज एडीडीए के उपाध्यक्ष के समक्ष प्रस्तुत किया गया है ।इस विषय पर उज्ज्वल चटर्जी ने कहा कि बैठकर इस विषय पर गंभीरता पूर्वक चर्चा किया जाएगा तथा अगर जरूरत पड़ा तो इसीएल मुख्यालय के गेट के समक्ष जोरदार आंदोलन किया जाएगा ।













