कुल्टी विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 73 के आलडीह मे आदिवासी समाज के लोगो ने हुल दिवस मनाया ।
1 min readअमन शाव की खास रिपोर्ट
कुल्टी 30 जून।कुल्टी विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 73 के आलडीह मे आदिवासी समाज के लोगो ने हुल दिवस मनाया । इस दौरान उन्होंने बताया कि यह इतिहास करीब 150 साल पुराना है ।जब सिध्धु-कानू ने आदिवासी विद्रोह का नेतृत्व किया। अंग्रेजों को देश से निकालने वाला यह पहला संगठित आंदोलन था। कानू को फाँसी पर लटका दिया गया और सिध्धु को अंग्रेजी सिपाहियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। उनकी याद में उन वीर जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए हर साल हुल दिवस के रूप में मनाया जाता है। आदिवासी समुदाय के इस विशेष दिवस को मनाने के लिए कुल्टी के पूर्व विधायक सह एडीडीए के उपाध्यक्ष उज्ज्वल चटर्जी, नियामतपुर पुलिस के अधिकारी पूर्व पार्षद नेपाल चौधरी , राजू कर्मकार, चुनचुन राउत, खोकोन सेनगुप्ता सहित अन्य लोग शामिल थे । इस अवसर पर सभी अतिथियों ने सिध्धु कानू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया ।













