तृणमूल कांग्रेस जिला माइनॉरिटी सेल के अध्यक्ष सैयद अफरोज ने किया सीतारामपुर मस्जिद मोहल्ला स्थित मौलाना आजाद फ्री प्राइमरी स्कूल का दौरा
1 min readअमन शाव की खास रिपोर्ट
कुल्टी 29 जून ।आसनसोल नगर निगम के वार्ड नंबर 18 ओल्ड सीतारामपुर मस्जिद मोहल्ला स्थित मौलाना आजाद फ्री प्राइमरी स्कूल जो इलाके का काफी वर्षों पुराना स्कूल है ।स्कूल की हालात काफी बदतर है कक्षा से लेकर बाहर तक पूरा स्कूल जर्जर है।चारो ओर दीवारे टूट रही है छज्जे गिर रहे है । जिसको देखते हुए जिला माइनॉरिटी सेल के अध्यक्ष सैयद अफरोज एवं कुल्टी ब्लाक अध्यक्ष अमजद अंसारी ने अतिरिक्त जिला शासक शिक्षा को एक ज्ञापन सौपा ।इस दौरान कुल्टी ब्लॉक अध्यक्ष अमजद अंसारी आसनसोल जिला माइनॉरिटी सेल के अध्यक्ष सैयद अफरोज ने संयुक्त रूप से कहा कि वार्ड नंबर 18 ओल्ड सीतारामपुर में मौलाना आजाद फ्री प्राइमरी स्कूल का हालात काफी चिंताजनक है जिसे देखते हुए एडीेएम को लिखित आवेदन देकर स्कूल की मरम्मत तथा नया तरीका से बनवाने का आग्रह किया गया ।जिस पर एडीएम ने उक्त स्कूल का निरीक्षण करवाकर जल्द से जल्द बनवाने का आश्वासन दिया । इस अवसर पर कुल्टी ब्लॉक अध्यक्ष अमजद अंसारी ,आसनसोल उत्तर विधानसभा माइनॉरिटी सेल ब्लॉक 1, सभापति सेराज राजधान।साजन कादरी कलीम अंसारी, बंटी अंसारी ,उपस्थित थे ।













