shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

उज्ज्वल चटर्जी ने मंगलवार को नगर निगम के वार्ड नंबर 67 ओर 69 का दौरा किया

1 min read

अमन शाव की खास रिपोर्ट

बराकर 29 जून ।कुल्टी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सह एडीडीए के उपाध्यक्ष उज्ज्वल चटर्जी ने मंगलवार को नगर निगम के वार्ड नंबर 67 ओर 69 का दौरा किया ।इस दौरान उन्होंने वार्ड 69 मे सड़क निर्माण कार्य का नारियल फोड़कर उद्घाटन किया उनके साथ पूर्व पार्षद स्मिता घोष भी उपस्थित थी । उक्त सड़क काली मंदिर से आरम्भ होकर जुपिटर नरसिंग तक बनेगी ।

इस अवसर पर पूर्व विधायक उज्ज्वल चटर्जी ने बताया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश पर चारो ओर घर घर पीने के पाइप लाइन लगाने का कार्य चल रहा है ।जिससे गली मोहल्लों के सड़क टूट फुट गए है ।जिसे देखते हुआ जहां जहां पाइप लाइन का कार्य पूरा हो गया है वहा पर सड़क निर्माण कार्य आरंभ किया जा रहा है ।इसके बाद श्री चटर्जी वार्ड नंबर 67 पहुचे तथा नाला पाडा स्थित हाई ड्रेन का निरीक्षण किया ।मालूम होकी बीते दिनों हुए भारी वर्षा के कारण हाई ड्रेन के पास से अधिक पानी बहाव के कारण मिट्टी का कटाव हो गया है ।जिससे वहां रहने वाले लोग भयभीत है ।इसके पश्चात जारावादेवी बालिका विद्यालय के पास के गली का निरीक्षण किया ।रास्ता कच्चा होने के कारण लोगो को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है ।उन्होंने कहा कि बहुत जल्द ही उक्त समस्याओ का समाधान कर दिया जाएगा ।इस अवसर पर पूर्व पार्षद अजित बाउरी ,दीनानाथ दास ,मानिक बिद ,छोटू मास्टर ,अवधेश प्रसाद ,मुकेश झा ,मोइज खान , प्रदीप रवानी ,सहित अन्य लोग उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page