माकपा प्रत्याशी जहानारा खान के समर्थन में सालानपुर में निकली बाईक रैली में ज्यादातर बाईक सवार थे बिना हेलमेट:
1 min read
सालानपुर :वाम फ्रंट समर्थित माकपा प्रत्याशी जहानारा खान ने आज सालानपुर ब्लॉक के विभिन्न क्षेत्रों में रोडशो किया । इस मौके पर उनके साथ बड़ी संख्या में वामपंथी नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस संदर्भ में जहानारा खान ने बताया कि आज सालानपुर ब्लॉक के 3 पंचायतों में रोड शो किया गया जहां बड़ी संख्या में वामपंथी समर्थक और स्थानीय निवासी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि इस दौरान लोगों की तरफ से जो प्रतिक्रिया मिल रही है उससे साफ प्रतीत होता है कि अब लोग एक परिवर्तन चाह रहे हैं और उनको पूरा भरोसा है कि आसनसोल सहित पूरे देश में यह परिवर्तन आएगा। हालाकि आज माकपा प्रत्याशी के समर्थन में जो बाइक रैली निकाली गई थी उसमे बाइक सवार माकपा समर्थकों ने से ज्यादातर के सरों पर हेलमेट नहीं थे हो की चुनाव आयोग के निर्देशों का उल्लंघन है














