चीना कुड़ी बाजार में व्यापारी की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस की जांच शुरू:
1 min read
कुल्टी :कुल्टी इलाके के चीनाकुड़ी बाजार के व्यापारी उमाशंकर चौहान पर आज सुबह दिनदहाड़े गोलियां बरसाई गई प्राप्त जानकारी के अनुसार उमाशंकर चौहान पर करीब 5 राउंड गोलियां चलाई गई थी घटना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और आनन-फानन में घायल उमाशंकर को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया घटना के बाद से ही आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के तमाम बड़े अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए इस बारे में पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आज सुबह पुलिस को जानकारी मिली कि यहां के एक व्यापारी पर गोली चलाई गई है घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है उनके दुकान और आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज को देखा जा रहा है और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य को भी खंगाला जा रहा है उन्होंने बताया कि अभी तक इस मामले में किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है या पुलिस इस निर्णय पर भी नहीं पहुंच पाई है कि आखिरकार यह हमला व्यक्तिगत दुश्मनी की वजह से किया गया या व्यवसायिक दुश्मनी की वजह से यह जांच का विषय है जांच के बाद ही पुलिस किसी ठोस नतीजे पर पहुंच पाएगी। जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि इस घटना में उमाशंकर चौहान के कार्यालय के एक स्टाफ राजकुमार शर्मा को पूछताछ के लिए पुलिस अपने साथ ले गई इस पर उन्होंने कहा कि इस तरह की घटना के बाद जो सबसे करीबी लोग होते हैं उनसे पूछताछ की जाती है यह जांच की प्रक्रिया का ही एक अंग है।












