आसनसोल ग्राम में शुरू हुआ आसनसोल का सबसे बड़ा गाजन उत्सव:
1 min read
आसनसोल :आज से आसनसोल ग्राम स्थित शिव मंदिर में परिसर में गाजन उत्सव की शुरुआत हुई। इस मौके पर यहां विशिष्ट उद्योगपति और समाजसेवी सचिन राय आसनसोल दक्षिण थाने के आई सी कौशिक कुंडू 45 नंबर वार्ड के पार्षद उत्पल राय आसनसोल जिला अस्पताल के अधीक्षक ड निखिल चंद्र दास सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित थे।

इस संदर्भ में सचिन राय ने कहा कि इस साल गाजन उत्सव का 329वा साल है। इसकी शुरुआत नकड़ी राय और रामकृष्ण राय ने की थी। उन्होंने बताया कि अगले सात दिन यहां विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। चार दिन जात्रा का आयोजन किया जाएगा । उन्होंने बताया कि 12 तारीख को नील पूजा के दिन यहां जो संन्यासी आए हैं वह राम सायर से कठोर तप करते हुए मंदिर परिसर तक आएंगे और देवाधिदेव महादेव से प्रार्थना करेंगे की सबकी मनोकामना पूरी हो। सचिन राय ने बताया कि आसनसोल श्री श्री नीलकंठेश्वर जिऊ देवोत्तर ट्रस्ट के तत्वावधान में इस धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जाता है। सचिन राय ने कहा कि यह कार्यक्रम बांग्ला नव वर्ष तक यानी 14 अप्रैल तक चलेगा ।













