भाजपा नेता कृष्णेंदु मुखर्जी ने किया संवाददाता सम्मेलन वी शिवदासन दासु के बयान का दिया जवाब:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल में 13 मई को लोकसभा के लिए मतदान होगा एक तरफ जहां तृणमूल कांग्रेस और वामपंथियों ने अपने-अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है वहीं पिछले दो बार के लोकसभा चुनाव में इस सीट से जीत हासिल करने वाली भाजपा ने अब तक प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं की है इसे लेकर भाजपा पर सत्ता पक्ष तृणमुल कांग्रेस की तरफ से लगातार कटाक्ष और हमले किए जा रहे हैं। तृणमूल कांग्रेस के राज्य संपादक वी शिवदासन उर्फ दासु ने कहा कि भाजपा के पास आसनसोल में प्रत्याशी देने के लिए कोई नहीं है ना तो हाफ पैंट प्रत्याशी है ना फुल पैंट प्रत्याशी हाफ पैंट और फुल पैंट की व्याख्या करते हुए उन्होंने कहा की जो शुरुआत से ही भाजपा करते आ रहे हैं वह फुल पैंट प्रत्याशी हैं और जो बीच में किसी लालच या केंद्रीय जांच एजेंसियों के दबाव में भाजपा में गए थे वह हाफ पैंट प्रत्याशी है लेकिन भाजपा के पास ना तो फुल पैंट प्रत्याशी है ना हाफ पैंट प्रत्याशी और यह हाल आसनसोल नहीं बल्कि पूरे देश में भाजपा का हो चुका है आज भाजपा से कोई जुड़ना नहीं चाहता। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस बात को जानते हैं कि भाजपा की साख गिरती जा रही है दासु ने दावा किया के आने वाले लोकसभा चुनाव में बंगाल में ममता बनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस को भारी बहुमत हासिल होगी और यहां से भाजपा का सुपड़ा साफ हो जाएगा । इसे लेकर आज भाजपा नेता कृष्णनेंदु मुखर्जी ने पार्टी कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन किया उन्होंने भी शिवदासन दासु द्वारा कही गई बातों का जवाब दिया उन्होंने कहा कि भाजपा कभी व्यक्ति आक्रमण की राजनीति में विश्वास नहीं रखते लेकिन कल जिस तरह से टीएमसी नेता ने अपने बयान में उन पर व्यक्तिगत आक्रमण किया था इसके बारे में वह कुछ बातें कहना चाहते हैं उन्होंने कहा कि टीएमसी नेता ने कहा था कि शत्रुघ्न सिन्हा के बारे में कहने वाले वह कौन होते हैं वह आसनसोल के नागरिक हैं और अपने सांसद के बारे में सवाल करने का हक उनका है वहीं उन्होंने कहा कि उनका बचपन आसनसोल में बीता उनका परिवार सैकड़ो वर्षों से आसनसोल में है उनकी पढ़ाई लिखाई आसनसोल में हुई वह आसनसोल के भूमिपुत्र है इसलिए आसनसोल की भलाई के लिए सवाल उठाने उनका अधिकार है उन्होंने कहा कि जिन्होंने कल उन पर व्यक्तिगत आक्रमण किया था उनको यह जवाब देना होगा कि आज से कुछ साल पहले वह कहां पर थे वहीं भाजपा द्वारा अभी तक प्रत्याशी न दिए जाने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि भाजपा एक सर्व भारतीय पार्टी है यहां पर सारे फैसले लोकतांत्रिक तरीके से लिए जाते हैं और यह भूलना नहीं चाहिए कि पिछले लोकसभा चुनाव में भी वर्धमान दुर्गापुर सीट पर 15 दिन पहले सुरेंद्र सिंह अहलूवालिया के नाम की घोषणा की गई थी लेकिन वह जीत गए थे तो इसलिए भाजपा पूरी तरह से निश्चित है कि इस बार भी आसनसोल की जनता भाजपा को ही आशीर्वाद करेगी और जिस तरह से टीएमसी बौखलाई हुई है उससे पता चलता है कि उनको भी यह सच्चाई पता है












