डि वाई एफ आई के रानीगंज शाखा की तरफ से आज रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया ।
1 min readडि वाई एफ आई के रानीगंज शाखा की तरफ से आज रानीगंज मे स्थित युनियन दफ्तर मे एक रक्तदान शिविर का आयोजित हुया । शिविर मे कई लोगो ने स्वेच्छा से रक्तदान कीया ।

रानीगंज आंचलिक कमिटि की तरफ से आयोजित इस रक्तदान शिविर मे रानीगंज के पुर्व विधायक रुनु दत्ता डि वाई एफ आई के लोकल कमिटि अध्यक्ष अनुपम चैटर्जी प्रदेश के संगठन सदस्य हेमंत प्रभाकर संगठन के जिला अध्यक्ष सागर बैनर्जी सहित तमाम स्थानीय वामपंथी नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे । शिविर का आयोजन वामपंथी नेतायो हाराधन झा माईकल मुखर्जी अमिताभ राय की याद मे कीया गया ।

इस मौके पर रुनु दत्ता ने कहा कि आज डि वाई एफ आई की 54वा स्थापना दिवस है । इस मौके पर इस रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । उन्होंने कहा कि डि वाई एफ आई की तरफ से युं तो हर साल ऐसी शिविरो का आयोजन कीया जाता है लेकिन इस साल कोरोना के कारण जिस तरह रक्तदान शिविरो के आयोजन मे कमी आयी है उसे देखते हुए इस शिविर का महत्व और बढ़ जाता है ।

उन्होंने कहा कि पिछले 54 सालों मे डि वाई एफ आई के साथ कई लोग जुड़े जिनमे से कई व्यक्तियो ने आगे चलकर भारतीय राजनीति को नयी दिशा दिखाई । वहीं रानीगंज लोकल कमिटि डि वाई एफ आई के अध्यक्ष अनुपम चैटर्जी ने कहा कि संगठन के 54वे स्थापना दिवस के अवसर आज 54 यूनिट रक्त संग्रह कीया गया ।
रानीगंज से जाहिद अनवर की खास खबर












