डिसरगढ़ स्थित वार्ड नंबर 105 के गरीब व जरूरतमंद परिवार के बीच खाद्य पदार्थ बितरण किया गया ।
1 min readबराकर 8 जून ।कुल्टी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक डॉ अजय कुमार पोद्दार एवं वरिष्ठ नेता सुब्रतो मिश्रा द्वारा मंडल एक के अध्यक्ष बबलू पटेल के नेतृत्व मे विधानसभा क्षेत्र के डिसरगढ़ स्थित वार्ड नंबर 105 के गरीब व जरूरतमंद परिवार के बीच खाद्य पदार्थ बितरण किया गया ।इस दौरान मंडल अध्यक्ष बबलु पटेल ने कहा कि कोरोना के इस महामारी के दौरान भाजपा सदस्यों द्वारा लगातार लोगो की सहायता किया जा रहा है ताकि इलाके मे कोई भूखा ना रहे ।उन्होंने बताया कि कोरोना के आरम्भ मे भी भाजपा सदस्यों ने मोटरसाइकिल से लगातार महीनों तक लोगो के घर जाकर खाना बनवा कर पहुचाया गया है ।इस अवसर पर भाजपा के जय दा ,मौसमी लायक ,निशा चौहान ,जीतन बाउरी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे ।













