बंगाल में सभी 42 सीटों पर होगी भाजपा की जीत – मदन मोहन चौबे:
1 min read
आसनसोल :भाजपा प्रवक्ता मदन मोहन चौबे ने आज जीटी रोड के किनारे स्थित भाजपा बाजार पार्टी कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन किया आपको बता दें कि आज भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस है इस मौके पर आज पार्टी कार्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था इसके बाद मदन मोहन चौबे द्वारा पत्रकारों से बातचीत की गई इस मौके पर उन्होंने कई मुद्दों पर प्रकाश डाला मदन चौबे ने कहा कि पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह से चरमरा गई है सिर्फ संदेश खाली ही नहीं हमने देखा है कि किस तरह से बाराबनी मैं एक नाबालिक लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया रानीगंज में भी एक नाबालिग के साथ बलात्कार की कोशिश की गई इससे साफ दिखता है कि राज्य में महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद महिलाएं बच्चियां सुरक्षित नहीं है। वही मदन मोहन चौबे ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के उसे बयां का भी विरोध किया जिसमें उन्होंने भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी पर आरोप लगाया है कि वह केंद्रीय जांच एजेंसियों के साथ मिलकर तृणमूल कांग्रेस के नेताओं को जेल भेजने का प्रयास कर रहे हैं मदन मोहन चौबे ने कहा कि यह बिल्कुल गलत आरोप है जिन्होंने गलती की है जिन्होंने अपराध किया है जिन्होंने लोगों के पैसों की धांधली की है उनको जेल जाना होगा क्योंकि यह मोदी की गारंटी है उन्होंने कहा कि जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी को आसनसोल की जनता का समर्थन मिल रहा है उससे सिर्फ यहां के टीएमसी नेता ही नहीं बल्कि टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी भी दहशत मैं आ गई है इस वजह से वह इस तरह के बेबुनियाद आरोप लगा रही हैं। मदन मोहन चौबे ने कहा कि वह जिले के भाजपा प्रवक्ता होने के नाते मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इन आरोपों का खंडन करते हैं और उनसे अपील करते हैं कि एक महिला मुख्यमंत्री होने के नाते वह प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा के प्रति ज्यादा ध्यान दें ना कि इस तरह से भाजपा नेताओं पर उटपटांग आरोप लगाएं। दूसरी तरफ जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि भारतीय जनता पार्टी की तरफ से आसनसोल लोकसभा सीट के लिए अभी तक का प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं की गई है इस पर मदन मोहन चौबे ने कहा कि भाजपा का घोषित उम्मीदवार कमल का फूल है लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों को देखते हुए कमल के फूल पर ही वोट डालेंगे। उन्होंने कहा कि सभी सीटों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही चुनाव लड़ रहे हैं उन्होंने दावा किया कि आसनसोल लोकसभा केंद्र में जिस किसी को भी भाजपा की तरफ से उम्मीदवार बनाया जाएगा भारतीय जनता पार्टी का हर एक कार्यकर्ता उसको जीत दिलवाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा देगा उन्होंने दावा किया कि भाजपा उम्मीदवार इस बार आसनसोल से 2 लाख से ज्यादा मार्जिन से जीत हासिल करेगा वहीं उन्होंने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में आसनसोल में हर बूथ पर केंद्रीय सुरक्षा बलों के जवान तैनात रहेंगे जिससे टीएमसी को रिगिंग करने या मतदाताओं को डराने धमकाने का मौका नहीं मिलेगा जैसा उन्होंने आसनसोल लोकसभा उपचुनाव में किया था उन्होंने दावा किया के बंगाल में सभी 42 सीटों पर भाजपा को जीत हासिल होगी।












