shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

संदेशखाली की तरफ भूपति नगर में भी केंद्रीय जांच एजेंसी पर हमले के आरोपी जाएंगे सलाखों के पीछे – कृष्णेंदु मुखर्जी:

1 min read

आसनसोल :आज पूर्व मेदिनीपुर के भूपति नगर में केंद्रीय जांच एजेंसी एनआईए की टीम पर हमला किया गया एनआईए की टीम वहां पर 2022 के 3 दिसंबर को हुए एक धमाके की जांच करने गई थी जब इस टीम के सदस्यों पर हमला किया गया । आपको बता दें कि इस साल 5 जनवरी को भी एक और केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी पर भी संदेश खाली में हमला किया गया था इस बारे में हमने फोन पर भाजपा नेता कृष्णेंदु मुखर्जी से बात की उन्होंने कहा कि आज भूपति नगर में जो कुछ हुआ उसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है उन्होंने कहा कि आज तपन में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जो बयान दिया है वह हैरान करने वाला है उन्होंने कहा कि 2022 में जो धमाका हुआ था वह चॉकलेट बम की वजह से हुआ था और केंद्रीय जांच एजेंसी एनआईए एक चॉकलेट बम से हुए धमाके की जांच करने पहुंच गई कृष्णेंदू मुखर्जी ने कहा कि यह बड़ी अजीब बात है कि एक चॉकलेट बम के धमाके से तीन लोगों की मौत हो गई और उनकी लाशें घटनास्थल से करीब 2 किलोमीटर दूर जाकर गिरी उन्होंने कहा कि धमाका इतना तेज था कि जिन तीन लोगों की मौत हुई थी उन लोगों के शरीर के अंग प्रत्यंग के चिथड़े उड़ गए थे और घटनास्थल से करीब 2 किलोमीटर दूर जाकर गिरे थे यह किस तरह का चॉकलेट बम है जिससे इतना नुकसान हुआ था उन्होंने कहा कि आज पश्चिम बंगाल के हर जिले के हर कोने में उनके द्वारा बम बनाने को कुटीर उद्योग में परिवर्तित कर दिया गया है। वहीं उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा यह कहना है कि 2022 में जो मामला हुआ था उसकी जांच करने आज केंद्रीय जांच एजेंसी की टीम क्यों गई थी यह हास्यास्पद है उन्होंने कहा कि केंद्रीय जांच एजेंसी एक स्वाधीन संस्था है और वह इस मामले की जांच कर रही है इस मामले की जांच के लिए कब किसको जांच के दायरे में लाया जाएगा या कब कौन सा कदम उठाया जाएगा यह तय करने का हक सिर्फ और सिर्फ केंद्रीय जांच एजेंसी को है इस पर कोई दखलंदाजी नहीं कर सकता उन्होंने मुख्यमंत्री पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जिस तरह से तृणमूल कांग्रेस द्वारा राज्य के पुलिस को पार्टी नेताओं के इशारों पर चलाया जाता है उनको लगता है कि केंद्र सरकार द्वारा केंद्रीय जांच एजेंसियों को भी इस तरह से चलाया जाता है जो कि सरासर गलत है। भाजपा नेता ने कहा कि संदेश खाली में भी ऐसा ही कुछ हुआ था और जब केंद्रीय जांच एजेंसी द्वारा शेख शाहजहां को अपने हिफाजत में लिया गया तो वह आज भी केंद्रीय जांच एजेंसी की हिफाजत में है और कृष्णेंदू मुखर्जी ने दावा किया कि मरते दम तक ऐसे लोगों को सलाखों के पीछे ही रहना होगा। उन्होंने कहा कि भूपति नगर मामले में भी अपराधीयों के ऊपर कार्रवाई होगी और वह भी जिंदगी भर सलाखों के पीछे रहेंगे। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी के ऐसे बयानों की वजह से ही आज पूरा पश्चिम बंगाल बम के कुटीर उद्योग में बदल चुका है और जब भी चुनाव आता है तभी इस तरह की घटनाएं होती है जैसा हमने पिछले पंचायत चुनाव में देखा था जिसमें खुन की नदियां बह गई थी। उन्होंने कहा कि भाजपा के किसी कार्यकर्ता पर अगर पुलिस पर हमले का आरोप भी लगता है तो पुलिस द्वारा उसके पूरे खानदान को गिरफ्तार कर लिया जाता है लेकिन यहां पर देखा जा रहा है कि टीएमसी कार्यकर्ताओं का हौसला इतना बढ़ गया है कि वह लोग बार-बार केंद्रीय जांच एजेंसीयों पर हमले कर रहे हैं केंद्रीय जांच एजेंसी की टीम के साथ केंद्रीय सुरक्षा बलों के जवान भी थे लेकिन इन लोगों की हिम्मत इतनी ज्यादा हो गई थी उन्होंने केंद्रीय जांच एजेंसी की टीम और केंद्रीय सुरक्षा बलों पर भी हमला कर दिया उन्होंने कहा कि जो इस तरह की घटनाएं कर रहे हैं उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page