कुणाल घोष द्वारा भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी पर लगाए गए आरोपों पर भाजपा प्रवक्ता मदन मोहन चौबे ने दिया बयान कहा या तो प्रमाण दो या फिर माफी मांगो:
1 min read
आसनसोल :पूर्व मेदिनीपुर के भूपति नगर में कल केंद्रीय जांच एजेंसी एनआईए पर हमले को लेकर तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच राजनीतिक वाद विवाद शुरू हो चुका है टीएमसी नेता कुणाल घोष ने दावा किया है कि 26 मार्च को भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने एनआईए के एसपी धनराम सिंह के घर 1 घंटे तक बैठक की और उसे दौरान जितेंद्र तिवारी ने उन्हें एक सफेद लिफाफा दिया कुणाल घोष ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस को संदेह है कि उस लिफाफे में पैसे थे कुणाल घोष ने आगे कहा कि इस बैठक का फुटेज तृणमूल कांग्रेस के पास है और अगर भाजपा द्वारा इस बैठक की बात को स्वीकार नहीं किया गया तो 24 घंटे के अंदर वह फुटेज वायरल कर दिया जाएगा इस पर आज आसनसोल में भाजपा के जिला प्रवक्ता मदन मोहन चौबे ने कुणाल घोष को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वह पूरी तरह से गलत बयानी कर रहे हैं भाजपा के किसी भी नेता ने किसी भी केंद्रीय जांच एजेंसी के अधिकारी से मुलाकात नहीं की थी पैसे देने की तो बात ही नहीं है उन्होंने कहा कि कुणाल घोष द्वारा भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है और यह इसलिए क्योंकि आसनसोल में भाजपा का जनाधार बढ़ रहा है जिससे टीएमसी नेता बौखलाए हुए हैं और इस तरह के बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं मदन मोहन चौबे ने कहा कि या तो कुणाल घोष जितेंद्र तिवारी और एनआईए के एसपी के साथ बैठक का प्रमाण दें या फिर वह माफी मांगे












