आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन:
1 min read

आसनसोल :आज आसनसोल के कोर्ट मोड़ इलाके में स्थित भाजपा पार्टी कार्यालय में लोकसभा चुनाव के लिए आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र के लिए चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर बीजेपी के प्रदेश स्तर के नेता कृष्णेंदु मुखर्जी जिला भाजपा अध्यक्ष बप्पा चटर्जी पूर्व जिला अध्यक्ष दिलीप दे युवा भाजपा अरिजित राय विवेकानंद भट्टाचार्य सहित तमाम बीजेपी नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे। कृष्णेंदु मुखर्जी बप्पा चटर्जी ने फीता काटकर पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया । इसके उपरांत पत्रकारों से बात करते हुए कृष्णेंदु मुखर्जी और बप्पा चटर्जी ने कहा कि इस कार्यालय से आसनसोल लोकसभा क्षेत्र के उत्तर विधानसभा केंद्र के चुनावी गतिविधियां नियंत्रित की जाएगी उन्होंने कहा कि जिस तरह से पूरे आसनसोल लोकसभा क्षेत्र में भाजपा के प्रति लोगों का समर्थन दिख रहा है उससे उनका पूरा भरोसा है कि आने वाले चुनाव में आसनसोल केंद्र से भाजपा को भारी जीत मिलेगी जब उनसे पूछा गया कि अभी तक भाजपा द्वारा आसनसोल लोकसभा केंद्र से प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं की गई है इस पर इन दो नेताओं का कहना था कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि अभी तक भाजपा द्वारा आसनसोल लोकसभा केंद्र से प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं की गई है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले दो बार के अपने कार्यकाल में जो काम किया है उसे पूरे देश के साथ-साथ आसनसोल लोकसभा केंद्र के मतदाता भी भाजपा के साथ हैं प्रत्याशी चाहे कोई भी हो आसनसोल लोकसभा केंद्र से भाजपा की जीत निश्चित है ।













