shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

चितरंजन के एक स्कूल के प्रिंसिपल की कोशिश से स्कूल में ही मशरूम उगाकार बच्चों को मिड डे मील में कराया जा रहा है भोजन:

1 min read

चितरंजन :चितरंजन इलाके के पूर्व अमलादोही में छएर पल्ली जूनियर बेसिक स्कूल की प्रिंसिपल झरना मंडल द्वारा एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया है जिसके चलते आज इस स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को मशरूम जैसा सुस्वादु और सेहत के लिए फायदेमंद भोजन मिड डे मील में मिल रहा है इस बारे में जब हमने झरना मंडल से बात की तो उन्होंने कहा कि लंबे समय से उनकी इच्छा थी कि वह स्कूल में ही मशरूम उगा सकें लेकिन उनको तकनीक पता नहीं थी। आखिरकार स्कूल के एक शिक्षक को निर्मल मंडल नामक एक व्यक्ति के बारे में पता चला जो पेशेवर तरीके से मशरूम की खेती करते हैं। झरना मंडल ने बताया कि उनको मशरूम की खेती कर के व्यापार नही करना था वह सिर्फ स्कूल के बच्चों को मिड डे मिल में मशरूम खिलाना चाहती थीं । इसी सोच को मद्देनजर रखते हुए उन्होंने निर्मल मंडल से अनुरोध किया कि वह स्कूल में ही मशरूम उगाने की तकनीक सीखा दें। उन्होंने 7 दिन स्कूल के शिक्षकों को मशरूम उगाने की तकनीक सिखाई और आज स्कूल में ही मशरूम उगाकर बच्चों को हफ्ते में दो दिन मशरूम खिलाया जा रहा है। झरना मंडल ने बताया कि फिलहाल 8 बैग में मशरूम उगाया जा रहा है भविष्य में इसे और बढ़ाया जाएगा। उन्होंने बताया कि चितरंजन इलाके में मिड डे मिल शुरू करने वाली वह पहली इंसान हैं। 2010 में उन्होंने पूरी तरह से अपने प्रयास से खुद खाना बनाकर बच्चों को खिलाना शुरू किया था। उस समय मिड डे मिल बनाने के लिए गोष्ठी नही थी। जब उनके इस प्रयास की खबर बीडीओ दफ्तर को हुई उन्होंने चावल भेजा और इस तरह से मिड डे मील की शुरुआत हुई उन्होंने कहा कि आज जो मशरूम की खेती स्कूल में कर रहे हैं वह स्कूल के ही कुछ शिक्षकों और उनके अपने प्रयास से किया जा रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page