आसनसोल के काली पहाड़ी में बन रहे विश्व बांग्ला गेट का काम जल्द होगा पुरा – मेयर विधान उपाध्याय:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल के भगत सिंह मोड इलाके में आसनसोल नगर निगम की तरफ से विश्व बांग्ला गेट का निर्माण किया गया है इस गेट के सौंदरीकरण का काम चल रहा है इसे लेकर हमने आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय से बात की मेयर ने कहा कि आसनसोल नगर निगम की तरफ से हमेशा राज्य के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के मार्गदर्शन में इस क्षेत्र के लोगों के विकास की कोशिश की है इसके साथ ही शहर के सौंदर्यी करण के लिए भी प्रयास किया जा रहे हैं किसी क्रम में भगत सिंह मोड पर विश्व बांग्ला गेट बनाया गया है इसके सौंदर्यीकरण का काम भी बहुत जल्द पूरा हो जाएगा। वहीं मेयर विधानसभा ने कहा कि अभी क्योंकि चुनाव का दौर चल रहा है इसलिए अभी बहुत से काम आगे नहीं बढ़ रहे हैं लेकिन चुनाव समाप्त होते ही फिर से आसनसोल नगर निगम के विकास का काम तीव्र गति से किया जाएगा उन्होंने कहा कि नियामतपुर मोड पर भी इस तरह का एक गेट बनाया जाएगा दूसरी तरफ रानीगंज के पंजाबी मोड़ इलाके में विश्व बांग्ला का गेट बनाया जाएगा जुबली मोड़ में भी विश्व बांग्ला रेस्टोरेंट का काम किया जाएगा इसके साथ ही उन्होंने कहा कि काली पहाड़ी में जो गेट बन रहा है उसका काम भी बहुत जल्द पूरा कर लिया जाएगा












