बर्नवाल समाज की तरफ से हुआ होली मिलन समारोह:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल के एन एस रोड इलाके में स्थित बर्नवाल रिलीफ सोसायटी भवन में बर्नवाल समाज की तरफ से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया यहां पर वर्णवाल समाज के महिला और पुरुष बड़ी संख्या में शामिल थे यहां पर बच्चों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया इसके साथ यहां पर अन्य कई मनमोहक कार्यक्रम भी हुए इस बारे में जानकारी देते हुए दिलीप बर्नवाल ने कहा की हर साल की तरह इस साल भी बरनवाल रिलीफ सोसायटी भवन में बरनवाल समाज की तरफ से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया यहां पर इस समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित हुए यहां पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुई जिसमें समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया इसके साथ ही यहां पर कई गणमान्य लोगों को सम्मानित भी किया गया उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में एकजुटता को बढ़ाना है ताकि बर्नवाल समाज के लोग एक होकर रह सके उन्होंने बताया कि बरनवाल समाज की तरफ से विभिन्न सामाजिक कार्य भी किए जाते हैं












