कुल्टी थाना क्षेत्र के सांकतोड़िया फांड़ी इलाके के डिसेरगढ़ घाट पर अवैध बालू उत्खनन का लग रहा है आरोप:
1 min read
कुल्टी :कुल्टी थाना क्षेत्र के सांकतोड़िया फांड़ी क्षेत्र के रक्ता व हटनाल क्षेत्र के डिसेरगढ़ घाट पर अवैध रूप से बालू के उत्खनन का आरोप लगाया जा रहा है। आरोप है कि रात के अंधेरे में ट्रैक्टरों से बालु तस्करी की जाती है और सांकतोड़िया फांड़ी क्षेत्र के दामोदर नदी तट से बालू का अवैध उत्खनन जोरों पर चल रहा है। नाम जाहिर न करने की शर्त पर स्थानीय लोगों का कहना है कि दामोदर नदी से बालु निकाल कर मोटी रकम के एवज में सैकड़ों ट्रैक्टरों पर लादकर बालू की तस्करी की जा रही है। आपको बता दें कि इससे पहले भी इस इलाके में रेत तस्करी की शिकायत सामने आती रही है। स्थानीय लोगों की शिकायत है कि रात से ही सैकड़ों ट्रैक्टरों पर नदी तल से अवैध रूप से बालू निकाल कर लादा जाता है. उसके बाद उस ट्रैक्टर पर बालू लादकर बारी-बारी से मोटी रकम लेकर तस्करी की जाती है। यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि यह कौन कर रहा है. हालांकि, बीजेपी नेता टिंकू वर्मा ने कहा कि स्थानीय तृणमूल नेता और सांकतोरिया फांड़ी की पुलिस की मदद से यह बालु का कारोबार चल रहा है। उन्होंने कहा कि अवैध बालू के खिलाफ हमने आंदोलन किया है।लोकसभा चुनाव के नियम लागू हो चुके हैं और सवाल यह है कि पुलिस ने इस गैरकानूनी गतिविधि की इजाजत कैसे दे दी?
कुछ स्थानीय निवासीयों ने कहा कि जो लोग ऐसा कर रहे हैं वो काफी प्रभावशाली लोग हैं इसलिए डर के कारण उनके खिलाफ वह खुलकर नहीं बोल पाते हालांकि पुलिस प्रशासन को सब पता है. उतनी कार्रवाई होती नहीं दिख रही है.बालू उत्खनन के कारण नदी की नौगम्यता कम हो रही है. लोग पानी की कमी से जूझ रहे हैं.
हालांकि, तृणमूल नेता बिमान आचार्य ने कहा कि वे अवैध रेत के खिलाफ विरोध कर रहे हैं और फिर से ऐसा करेंगे. विपक्ष फिर से टीएमसी पर कटाक्ष कर रहा है।
बीजेपी तो बार बार शिकायत कर रही है. उन्होंने यह भी कहा कि वह पुलिस से कहेंगे कि अगर यह मामला सही है तो इसकी जांच कर इसे तुरंत रोका जाए












