समाजसेवी कृष्णा प्रसाद के तत्वावधान में हुआ होली मिलन समारोह:
1 min read
आसनसोल :होली के अवसर पर कल आसनसोल के विभिन्न क्षेत्रों में हर्षोल्लास के साथ रंगों के त्योहार को मनाया गया। आसनसोल के विशिष्ट समाजसेवी तथा व्यवसाई कृष्णा प्रसाद द्वारा उनके कल्ला स्थित आवास के निकट भी धूमधाम से होली मनाई गई। इस मौके पर पूरे आसनसोल ही नही बल्कि आसपास के क्षेत्रों से भी लोग आए थे और सभी ने होली का आनंद उठाया। उपस्थित सभी ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाया और मुंह मीठा किया। इस दौरान मनमोहक होली गीतों ने समां बांध दिया। कार्यक्रम के दौरान अपना वक्तव्य रखते हुए कृष्णा प्रसाद ने कहा कि होली का यह पवित्र त्योहार है उनकी ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी के जीवन में यह त्योहार खुशियां लेकर आए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बहुत जल्द चैती छठ मनाई जाएगी जिसके लिए कल्ला के प्रभु छठ घाट पर तैयारी शुरू हो गई है। कृष्णा प्रसाद ने कहा कि बहुत जल्द उनकी तरफ शिल्पांचल के विभिन्न क्षेत्रों में टीम भेजी जाएगी और जो भी व्यक्ति चैती छठ करना चाहते हैं लेकिन आर्थिक तंगी के कारण नहीं कर पा रहे हैं उनको पूजा की सामग्री प्रदान की जाएगी।












