shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल ने नारायणकुड़ी में ईसीएल के ब्लास्टिंग में क्षतिग्रस्त घरों का लिया जायजा:

1 min read

रानीगंज :आज आसनसोल दक्षिण विधानसभा की विधायक अग्निमित्रा पाल अपने विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नारायण कुड़ी इलाके में पहुंची। आपको बता दें कि ईसीएल के कुनुस्तोड़िया एरिया के नारायणकुड़ी ओसीपी में कई दिनों से रानीगंज के नारायण कुड़ी गांव के माझपाड़ा के लोग ओसीपी में ब्लास्टिंग से घरों में हो रहे नुकसान के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे। स्थानीय लोगों का आरोप था कि
गुरुवार दोपहर को ओसिपि में हुए ब्लास्ट से कई घरों में काफी नुकसान हुआ कई घर क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना के बाद नाराज गांव वालों ने ओसीपी में स्थित कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की थी । उसी घटना के बाद आज अग्निमित्रा पाल ब्लास्टिंग में क्षतिग्रस्त हुए घरों का जायजा लेने पहुंची। उन्होंने कहा कि नारायण कुड़ी में हाल ही में कोयला निकालने गए 7 लोगों की मौत हो गई थी ममता बनर्जी की सरकार ने सिर्फ दो लोगों को मुआवजा दिया था । विधायक ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी की पुलिस द्वारा बाकी लाशों को गायब कर दिया गया था विधायक ने कहा कि आज वह इन घरों का निरीक्षण करने आई है और वह इस क्षेत्र के महाप्रबंधक से भी मिलेंगी। उन्होंने कहा कि ईसीएल को यहां पर कोयला निकालने के लिए ब्लास्टिंग करना ही होगा ऐसे में वह वहां प्रबंधक से मिलकर अनुरोध करेंगे कि उनके पुनर्वास की व्यवस्था की जाए क्योंकि कोयला निकलना भी जरूरी है लेकिन इसके साथ ही यहां के लोगों की सुरक्षा भी पहली प्राथमिकता है उन्होंने कहा कि पिछले गुरुवार को यहां पर जिस तरह के ब्लास्टिंग हुई थी लोगों को काफी नुकसान पहुंचा था उन्होंने कहा कि वह आज महा प्रबंधक से मिलकर लोगों के पुनर्वास की बात करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page