मेयर विधान उपाध्याय के भाजपा कार्यकर्ता पवन सिंह से मिलने के बाद टूटी भाजपा नेतृत्व की नींद भूख हड़ताल पर बैठे पवन सिंह से मुलाकात का सिलसिला हुआ शुरू:
1 min read
कुल्टी :कुल्टी के सांकतोड़िया में भाजपा कार्यकर्ता पवन कुमार सिंह 18 तारीख से अपनी पत्नी के साथ भूख हड़ताल पर बैठे हुए थे उनका आरोप था कि भाजपा नेता बप्पा आचार्य के इशारे पर उनके निर्माणाधीन घर को बुलडोजर से तोड़ दिया गया उन्होंने बप्पा आचार्य पर आरोप लगाया था कि जब वह अपना घर बना रहे थे तब बप्पा ने उनसे 2लाख रुपए की रंगदारी मांगी थी जब उन्होंने वह पैसे नहीं दिए तो बप्पा ने बुलडोजर से उनका घर तुड़वा दिया इसके बाद वह अपनी पत्नी के साथ भूख हड़ताल पर बैठ गए आज जिला भाजपा अध्यक्ष बप्पा चटर्जी आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल कुल्टी के विधायक डॉ अजय पोद्दार प्रशांत चक्रवर्ती पवन सिंह और उनकी पत्नी से मिलने पहुंचे इन सभी भाजपा नेताओं ने सबसे पहले दोनों का अनशन तुड़वाया इसके बाद पत्रकारों से बात करते हुए अग्निमित्रा पालने कहा कि यहां पर एक दुर्भाग्य जनक घटना हुई है उनको पता चला है कि पवन सिंह किसी तरह से पैसों का इंतजाम करके अपना घर बनवा रहे थे लेकिन किसी ने उनके घर पर बुलडोजर चलवा दिया भाजपा के ही एक अन्य कार्यकर्ता के खिलाफ उनका आरोप है उन्होंने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो कभी अन्याय को बर्दाश्त नहीं करती उन्होंने कहा कि पवन सिंह से बात करने पर पवन सिंह ने बताया कि जिस जमीन पर वह घर बना रहे थे वह जमीन उनकी है और उन्होंने अपने पैसे लगाकर वह घर बनाने का काम शुरू किया था जिसे बुलडोजर से तुड़वा दिया गया उन्होंने कहा कि इस मामले में अदालत में मामला भी दर्ज हुआ है मामला अदालत में लंबित है हालांकि उन्होंने एक बात का आश्वासन दिया कि इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कानून तो अपना काम करेगी ही पार्टी की तरफ से भी उचित कार्रवाई की जाएगी वहीं बप्पा चटर्जी ने कहा कि जिस दिन यह घटना हुई थी उसके बाद से ही वह इस मामले पर नजर बनाए हुए हैं उन्होंने एक फैक्ट फाइंडिंग टीम को भेजा था जिन्होंने यहां पर आकर पवन सिंह उनकी पत्नी से बात की थी और जो रिपोर्ट आई थी उसे लिफाफे में बंद करके उच्च नेतृत्व तक भेज दिया गया है उन्होंने कहा कि जिनके खिलाफ आरोप लगाया जा रहा है उनसे भी वह संपर्क में है और दोनों ही पक्षों की बातों को सुनकर जो भी न्याय संगत फैसला होगा वह लिया जाएगा उन्होंने कहा कि भाजपा में ऐसे कई उदाहरण हैं कि अगर बड़े से बड़े नेता ने भी कोई गलत काम किया है तो उसे बख्शा नहीं गया है और यहां भी वैसा ही होगा हालांकि उन्होंने किसी नेता का नाम लेने से बचते हुए यह कहा कि पवन सिंह ने उन्हें सारी बातें बताई है लेकिन क्योंकि अभी यह जांच के स्तर पर है इसीलिए वह किसी का नाम नहीं देना चाहेंगे लेकिन अगर जांच में कोई दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ भाजपा की तरफ से जरूर कार्रवाई की जाएगी वहीं पवन सिंह ने इस बात पर खुशी जताई कि आज भाजपा के बड़े नेताओं ने उनसे आकर मुलाकात की और उनका अनशन तुड़वाया उन्होंने कहा कि उनको इंसाफ चाहिए और उनको उम्मीद है कि आज के बाद उनको इंसाफ मिल सकता है हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि उनके साथ जो नाइंसाफी हुई है वह बप्पा आचार्य द्वारा किया गया है उन्होंने एक बार फिर आसनसोल के पूर्व मेयर और भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी का नाम लेते हुए कहा कि हाल ही में वह कुल्टी आए थे लेकिन उन्होंने सब कुछ जानते हुए भी उनसे मुलाकात नहीं की पवन सिंह ने कहा कि बप्पा आचार्य को जितेंद्र तिवारी के छत्रछाया प्राप्त है उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे लोग किसी पार्टी के नहीं होते जहां उन्हें राजनीतिक फायदा मिलता है वहीं चले जाते हैं जब कांग्रेस में थे तब भी उन्होंने लोगों पर अत्याचार किया उसके बाद टीएमसी में गए तो वहां भी लोगों पर अत्याचार जारी रखा और आज भाजपा में आकर भी यही कर रहे हैं उन्होंने कहा कि उनको भाजपा के उच्च नेतृत्व पर पूरा भरोसा है क्योंकि वह जानते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों को घर बना कर देते हैं किसी को बेघर नहीं करते। हालांकि यहां पर यह सवाल पैदा होता है कि कुछ दिनों पहले मेयर विधान उपाध्याय द्वारा पवन सिंह से मुलाकात करने के बाद ही भाजपा नेतृत्व सक्रिय क्यों हुआ और बार-बार पवन सिंह से मिलने क्यों पहुंच रहा है आपको बता दें कि पवन सिंह 18 तारीख से भूख हड़ताल पर बैठे हुए थे लेकिन विधान उपाध्याय की उनसे मिलने जाने से पहले किसी भी भाजपा नेता द्वारा उनसे मिलने की जहमत नहीं उठाई गई थी। राजनीति के जानकारों का मानना है कि लोकसभा चुनाव की वजह से भाजपा यह नहीं चाहता कि भाजपा के अंदरूनी कलह का फायदा टीएमसी उठा ले यही वजह है की डैमेज कंट्रोल के लिए भाजपा नेतृत्व अब पवन सिंह के पास पहुंच रहा है












