संप्रीति भवन में हुआ महिला आरोग्य समिति की कर्मियों का प्रशिक्षण शिविर:
1 min read
बर्नपुर :आसनसोल नगर निगम की महिला आरोग्य समिति के कर्मियों को आज बर्नपुर के संप्रीति भवन में प्रशिक्षण दिया गया इस बारे में जानकारी देते हुए आसनसोल नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर दीपक गांगुली ने कहा कि आज आसनसोल नगर निगम के महिला आरोग्य समिति की महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी नई-नई चीजों के बारे में प्रशिक्षण दिया गया । उन्होंने बताया कि 2014 में महिला आरोग्य समिति का गठन किया गया था इसका उद्देश्य जमीनी स्तर पर लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है उन्होंने कहा कि आज के इस प्रशिक्षण शिविर के दौरान इन महिला आरोग्य समिति से जुड़ी महिलाओं को गर्भवती महिलाओं की देखभाल के बारे में जानकारी प्रदान की गई उन्होंने कहा कि आज आसनसोल क्षेत्र के 54 वार्ड से 300 महिला आरोग्य समिति की कर्मीया आई थी जिनको यह प्रशिक्षण दिया गया उन्होंने कहा कि आसनसोल क्षेत्र में कुल 11 हेल्थ सेंटर हैं जहां पर स्वास्थ्य सुविधाओं को सुचारू रखने में इन महिला आरोग्य समिति के कर्मियों की अहम भूमिका रहती है उन्होंने बताया कि आज की तारीख में आसनसोल नगर निगम के अंतर्गत 724 महिला आरोग्य समितियां हैं हर एक समिति में पांच से लेकर 20 अकादमी रहती हैं जो हर एक वार्ड में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुचारू रखने में अपनी भूमिका निभाती हैं












