बर्नपुर रिवरसाइड स्कूल, बर्नपुर – 1977 से गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान कर रहे हैं , 21 मार्च 2024 को विशेष कवर का विमोचन:
1 min read
बर्नपुर :संचार मंत्रालय डाक विभाग आसनसोल मंडल द्वारा बर्नपुर रिवरसाइड स्कूल, बर्नपुर को विशेष कवर का विमोचन कर विशिष्ट रुप से सम्मानित किया गया l इस अवसर पर शशि शालिनी कुजूर, पोस्ट मास्टर जनरल, दक्षिण बंगाल क्षेत्र, पश्चिम बंगाल सर्कल, संजीब आचार्य, सहायक निदेशक डाक सेवा, प्राचार्य एवं निदेशक सुशील कुमार सिन्हा, बर्नपुर रिवरसाइड स्कूल एजुकेशन सोसाइटी के सचिव एस. के. मागो एवं सुब्रत सामंत, वरिष्ठ डाकघर अधीक्षक ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई l बर्नपुर रिवरसाइड स्कूल समानता और समावेशिता के सिद्धांतों में दृढ़ता से विश्वास करता है l बी. आर. एस. अपनी नाम की गरिमा को बनाए रखते हुए सदैव सफलता के ऊँचे शिखर पर विराजमान है l इस कार्यक्रम में बर्नपुर रिवरसाइड स्कूल, बर्नपुर के विधार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया तथा डाक विभाग के कुछ कर्मचारियों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया l कार्यक्रम के अंत में डाक विभाग के कुछ कर्मचारियों को उनके कार्यक्षेत्र की उपलब्धियों के लिए पुरस्कार से सम्मानित किया गया l साथ ही विद्यालय के छात्र – छात्रा गण द्वारा किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रम की भी सराहना की गई l












