विवेक सहाय बने राज्य पुलिस के नए डीजीपी:
1 min read
आसनसोल :चुनाव तारीखों की घोषणा होते ही मुख्य चुनाव आयोग पूरी तरह से हरकत में आ गया है आज छह राज्यों के गृह सचिवों को हटाया गया इसके साथ ही पश्चिम बंगाल के डीजीपी राजीव कुमार को भी उनके पद से हटाया गया सिर्फ इतना ही नहीं मुख्य चुनाव आयोग द्वारा यह ताकीद की गई है कि राजीव कुमार चुनाव के किसी भी कार्य के साथ जुड़े नहीं रह सकते इसके बाद विवेक सहाय को राज्य पुलिस का नया डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस बनाया गया है आपको बता दें कि विवेक सहाय 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और उनको राजीव कुमार की जगह राज्य पुलिस का नया डायरेक्टर जनरल आफ पुलिस बनाया गया है












