चुनाव की वजह से हिंदू मुस्लिम आपस में लड़े नहीं – समाजसेवी फ़िरोज़ खान एफके का चुनाव में आपसी एकता, भाईचारा बनाए रखने की अपील:
1 min read
आसनसोल :समाज सेवी और अंतरराष्ट्रीय व्यवसायी फिरोज खान एफके ने 2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए देश के सभी हिंदू मुस्लिमों से अपील की है कि आपस में अपनी एकता और भाईचारा को बरकार रखें और आपस में झगड़ा न करें, एक दूसरे के धर्म का सम्मान करें हुए आपस में एकता बनाए रखें। मस्जिद मंदिर की बात नहीं करें। किसी भी राजनीतिक दल या पार्टी के नेता के लिए आपस में झगड़ा नहीं, ये नेता और पार्टी चुनाव के समय पांच साल में आएंगे और चले जाएंगे मगर हम सभी हिंदू मुस्लिम को पूरा साल हर स्थिति, हर समस्या में एक दूसरे के साथ रहना है. हम लोग ही एक दूसरे के लिए काम करेंगे और एक दूसरे के लिए खड़े रहेंगे। हम लोगों को एक साथ मिलकर अपना काम व्यापारे सब कुछ करना है
अगर लड़ना ही है तो देश की गरीबी, बेरोजगारी, अशिक्षा, विकास के लिए सब मिल कर लड़ाई करें जो देश और समाज के लिए जरूरी है, और साथ ही साथ हमारे बच्चों के भविष्य, परिवार के लिए सबसे जरूरी है।
साथ ही साथ फिरोज खान एफके ने लोगो से अपील की है कि आपका एक वोट देश का और आप के बच्चों का भविष्य को तय करेगा इसलिए अपना कीमती वोट जरूर दे और सोच समझ कर चुनाव करें












